धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 16 सितंबर 2021

Subhi
16 Sep 2021 12:48 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 16 सितंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष : मेष राशि के जातकों को वरिष्ठ जनों से सही गाइडेंस मिलेगा जो उनके कार्यक्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। कामकाज से संबंधित बातों को गहराई से समझने की ललक रहेगी। कमाई के लिहाज से भी अच्छा दिन है। भाग्य पूरी तरह आपका साथ दे रहा है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। मन में शांति रहेगी रूटीन के सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज परिवारजनों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। ब्याज के रूप में धन प्राप्ति की संभावना है।
मिथुन:
मिथुन राशि जातक अपने कामकाज की बेहतरी के लिए कुछ कठोर कदम भी उठाएंगे । अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा दिन है। मनोवांछित लाभ होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों में कामकाज को लेकर उलझन बना रहेगा। समय पर कार्य पूरा करने का प्रेशर आपके ऊपर हावी रहेगा। सही प्लानिंग के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। कमाई की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। आज आप अपने पुराने निवेश को भी दोबारा व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों की वजह से काम करने का मन नहीं करेगा। एकांत में अपना काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। परंतु कोई बड़ा खर्चा आपके संचित धन में सेंध लगा सकता है। प्रकृति के संपर्क में रहने से मन को सुकून मिलेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका कामकाज का ढंग सहयोगात्मक रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी भी आपके मन मुताबिक काम करने को राजी रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। व्यापार के विस्तार के लिए धन खर्च का योग बनता है।
तुला:
तुला राशि के जातक अपने निर्णय पर अडिग रहेंगे। दूसरे लोग आपको निर्णय परिवर्तित करने के लिए दबाव डालेंगे। लेकिन आप इसको नहीं बदलेंगे। ऑफिस से बाहर के काम को पूरा करने पर भी आज आपका फोकस रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। बच्चों की एजुकेशन से संबंधित खर्चे सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की मानसिक दृढ़ता सामाजिक नेटवर्किंग बनाने में बहुत सहायक होगी। कार्यक्षेत्र में वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित करने का समय भी है। जरूरी कागजात साइन होने का योग भी बनता है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। लोग आपके प्रति षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। परंतु आप सभी का मुकाबला हिम्मत के साथ करेंगे। सेहत को लेकर भी आज सतर्क रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। खर्च में कटौती करने में कामयाब रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातकों के विचारों में मानसिक दृढ़ता रहेगी। कलात्मक कौशल का विकास होगा। परिवारजनों के साथ संबंध बहुत मजबूत बनेंगे। सभी सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते हुए सफलतापूर्वक अपने कार्यों को पूरा करेंगे। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। व्यापार के लिए धन के निवेश का योग बनता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं इसलिए सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। घर से संबंधित अटके हुए कार्यों को पूरा करने का दिन है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। चैरिटी में धन खर्च होगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों के साझेदारी से संबंधित काम या ग्रुप में किए जाने वाले काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय के विस्तार का भी समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। करीबीजनों से मुलाकात का योग बनता है। स्वयं की जरूरतों पर धन खर्च का योग बनता है।


Next Story