धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 16 जून 2022

Nilmani Pal
16 Jun 2022 12:33 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 16 जून 2022
x

मेष:

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं लेकिन आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव आ रहे हैं, जो आपके लिए निराशा का कारण बन सकते हैं। किसी भी तरह की बहसबाजी या वाद विवाद से बचें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
वृषभ आर्थिक राशिफल
आप हमेशा ही दूसरों के भरोसा बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनो तक जारी नहीं रहेगा। एक न एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा।
मिथुन आर्थिक राशिफल
आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। सायंकाल का समय मित्रों और परिजनों में मौज-मस्ती के साथ व्यतीत होगा।
कर्क आर्थिक राशिफल
समाजसेवा एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आपकी राशि को दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति मिलती है। यदि आप किसी ठोस संगठन से जुड़े हैं तो बहुत अच्छी बात है। आजकल इन दिनों आपके लिए कई मौके निकल रहे हैं, जिससे फायदा होगा।
सिंह आर्थिक राशिफल
आपके प्रयास अब रंग ला रहे हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और उनकी ढेर सारी गलतियों को भी आप माफ करने को तैयार हो जाएंगे।
कन्या आर्थिक राशिफल
अपने मित्रों और प्रियजनों के खातिर आप कुछ ज्यादा ही चिंतित हो जाते हैं। अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बरबाद कर लेते हैं। आज के दिन भी आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है।
तुला आर्थिक राशिफल
आपको अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ही दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। कभी कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिष करनी चाहिए। हो सकता है सही समय पर काम की शुरूआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप ही घट जाए।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल
आज कुछ भावनात्मक और दिल से जुड़े हुए प्रसंग सामने आएंगे। आपकी करूणा और उदारता कहीं कहीं पर आपके लिए ही भारी पड़ जाती है। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो आपके पास एक ठोस युक्ति भरा प्लान तैयार रहता है।
धनु आर्थिक राशिफल
काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। इसके बाद यह भी एक अच्छा सौभाग्य होगा कि कहीं पर आपका रुका हुआ धन भी शाम तक हाथ में आ जाएगा।
मकर आर्थिक राशिफल
आज आप कई प्रकार के उलझनों में ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ बहुत काम आएगी।
कुंभ आर्थिक राशिफल
अपनी मंजिल पर पहुंचकर भी आप अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है, ऐसे में अगर आप हौसले परस्त हो जाएंगे तो आपकी जीत कैसे होगी।
मीन आर्थिक राशिफल
काफी अर्से से आप किसी संत महात्मा या दार्शनिक विचारों पर बहुत अच्छी तरह गौर कर रहे हैं। किसी काम के बिगड़ने से होने पर आपको खीज या प्रतिक्रिया नहीं होती बल्कि आप उल्टा शांत और गंभीर नजर आ रहे हैं, हो सकता है यह असर आपके ग्रहों के संचार बदलाव से हो रहा है या फिर कोई शुभ ग्रह आपको प्रेरित कर रहा है।
Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story