धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 15 सितंबर 2021

Rounak Dey
15 Sept 2021 6:12 AM IST
आर्थिक राशिफल: 15 सितंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए सर्वश्रेष्ठ पोजीशन पर पहुंच जाएंगे। बॉस का सहयोग मिलेगा। पद-प्रभाव में वृद्धि के योग बने हुए हैं।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को आज मेहनत के बाद भी सफलता पूरी मिलने की उम्मीद कम है। धन प्राप्ति ना होना और खर्च ज्यादा होना इस वक्त आपकी बड़ी समस्या बने हुए हैं। भगवान विष्णु की आराधना से लाभ मिलेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को कोई भी काम शुरू करने से पहले अपना टारगेट जरूर निर्धारित करना चाहिए वरना मोबाइल में समय व्यर्थ हो सकता है। पुराने इन्वेस्टमेंट आय में मदद करेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों की ऊर्जा शक्ति उच्च की रहेगी। जिससे वह सभी काम बहुत तेजी से निपटा लेंगे। आज आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। सोच-समझकर खर्च करना अच्छा रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से कुछ विरक्ति महसूस होगी। उन्हें अपने मन को विचलित नहीं होने देना है। जल्द ही कुछ पॉजिटिव न्यूज़ आने वाली है। पुराना निवेश आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी प्लानिंग के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करना चाहिए। तभी उन्हें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च सोच-समझकर करें।
तुला:
तुला राशि के जातकों को भ्रमित होने से बचना चाहिए। उन्होंने जो निर्णय ले लिया उस पर अडिग रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानियां आ सकती है अतः इसका ध्यान रखें। भाग्य धन प्राप्ति में मदद करेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को आत्मविश्वास के सहारे अपनी सभी मुश्किलों से बाहर आना है। अपनी पॉजिटिविटी को बनाए रखना है। सभी काम समय पर पूरे होंगे सामान्य धन प्राप्ति के योग हैं।
धनु:
धनु राशि के जातक आज जो भी निर्णय लें सच्चाई के धरातल पर ले हवाई किले बनाना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अतः इससे बचें धन प्राप्ति में भाग्य का साथ मिल रहा है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को फालतू और नेगेटिव सोच से बचना चाहिए। मुश्किल के दिन खत्म होने वाले हैं। जल्दी ही कार्यक्षेत्र में सभी चीजें पॉजिटिव हो जाएंगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। जिसमें जीत के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। उत्तम धन योग समृद्धि बढ़ाने में सहायक होंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कन्फ्यूजन की वजह से निर्णय लेने में दिक्कत होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियां आपके आत्मविश्वास से दूर होंगी। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
Next Story