धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल :15 अगस्त 2021

Nilmani Pal
14 Aug 2021 11:46 PM GMT
आर्थिक राशिफल :15 अगस्त 2021
x
मेष राशि के जातकों का फोकस पारिवारिक संबंधों को सुधारने के तरफ रहेगा

मेष:

मेष राशि के जातकों का फोकस पारिवारिक संबंधों को सुधारने के तरफ रहेगा। पुराने झगड़ों को निपटाने का प्रयास करें, शत्रु के प्रति भी शांत व्यवहार अपनाएंगे। बेहतरीन दिन है। देशभक्ति से ओतप्रोत रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातक मित्रों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। घर से दूर किसी पिकनिक का प्रोग्राम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। मनोरंजन मस्ती में समय व्यतीत होगा। ऊर्जा के पुनर्जागरण के लिए इस तरह का माहौल कभी-कभी जरूरी होता है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक छुट्टी के दिन का प्रयोग घर के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में करेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खर्च बहुत ज्यादा लगे रहेंगे। यात्रा भी आज संभव है। खेल स्पोर्ट्स की तरफ रुचि बढ़ेगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों का रुझान कलात्मक चीजों की तरफ बढ़ेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति मान सम्मान प्रदान करेगी। कंपटीशन की भावना रहेगी। दुश्मनों को भी माफ कर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण स्थापित करने की कोशिश करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों की अध्ययन मनन में अभिरुचि बढ़ेगी। अधिकांश समय ज्ञान प्राप्ति में व्यतीत करना पसंद करेंगे। किताबों का सानिध्य आपको बहुत पसंद आएगा। आर्थिक मोर्चों पर समय अच्छा है। छोटे भाई बहनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों में भी संयम नहीं खोना चाहिए। आपके विरोधी आप के खिलाफ स्वर तेज कर सकते हैं, परंतु आप अपने में मस्त रहें। दूसरों से पंगा लेकर अपना दिन मत खराब करें और चीजों को इग्नोर करना सीखें।
तुला:
तुला राशि के जातक मनोरंजन में अपना समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। जातक देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म देखना पसंद करेंगे। अच्छा दिन है, मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से कोई नई जानकारी मिलेगी, जो आपके करियर के लिए सहायक बनेगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहेंगे। छोटी-छोटी बातों में आपा न खोएं। परिजनों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भी समय व्यतीत होगा। फूड प्रॉडक्ट से जुड़े हुए काम करने वाले जातकों को लाभ की संभावना बनी हुई हैं।
धनु:
धनु राशि के जातकों में नई ऊर्जा का संचार होगा। अपने लक्ष्य को भेदने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। उपदेश देने की प्रवृत्ति से बचें।
मकर:
मकर राशि के जातक अपनी व्यावसायिक परिस्थितियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। पुराने कागज पत्र को ठीक करने तथा हिसाब किताब में मिलाने के लिए उपयोगी दिन रहेगा। हमेशा काम में लगे होते हैं, लेकिन छुट्टी के दिन कुछ इंजॉय भी करें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक सब के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएंगे। लोगों की भलाई के कामों के लिए प्रेरित रहेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ नया सीखने के प्रयास सफल रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातक घरेलू मोर्चे पर जो भी कुछ करेंगे, उससे घर का माहौल सुखद बनेगा। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च के योग बनते हैं। दान धर्म करने से मन को सुकून मिलेगा।


Next Story