धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 14 सितंबर 2021

Subhi
14 Sep 2021 12:53 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 14 सितंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए एक अच्छा समय आज से शुरू हो रहा है। उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। बिना जद्दोजहद के सभी काम निपट जाएंगे। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली स्थिति बनी है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक इस समय अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। काम का प्रेशर न होने की वजह से मन में कुछ आलस्य भी छाया रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के मन में बहुत भ्रम और कन्फ्यूजन रहेगा। परेशानियों से कैसे बाहर निकला जाए इसी जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की कमी की वजह से मुश्किलें होंगी। दवाइयों पर खर्चे का योग भी बन रहा है। रिश्तेदारों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में सुस्ती और खर्चों की अधिकता को बता रहा है जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। लेक‍िन लग्न में राशि स्वामी की स्थिति इन सभी परेशानियों से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी।
सिंह:
सिंह राशि के मेडिकल फील्ड से जुड़े जातकों के लिए उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में सभी तरफ से सफलता मिलेगी। हालांकि धन प्राप्ति अभी बाधित है परंतु जल्दी ही आपको रिवॉर्ड मिलेगा
कन्या:
कन्या राशि के जातक सोशल नेटवर्किंग का फायदा उठा रहे हैं और अपने कार्यक्षेत्र को घर से ही संभालने में लगे हुए हैं। अपने इन प्रयासों से वह विरोधियों को भी परास्त करने में सफल होंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए घर बैठकर सोशल नेटवर्किंग बनाने का समय है। जिसका फायदा आगे चलकर उन्हें जरूर मिलेगा। अपने क्लाइंट से पैसे मिलने का योग बना हुआ है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल समय है। आत्मविश्वास की कमी की वजह से कार्यक्षेत्र में परेशानियां होंगी जिसकी वजह से निराशा होगी। धन प्राप्ति के लिए सामान्य दिन है।
धनु:
धनु राशि के जातकों के करियर के लिए अच्छा दिन है। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आज आपको जिद-बहस से भी बचना चाहिए। सरकारी स्रोत से धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों का ध्यान धन न‍िवेश से संबंधित प्लानिंग पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा फालतू विचारों से बचें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों की जिंदगी में बहुत सारे क्षेत्र इस समय सक्रिय हैं। वह उन सब में संतुलन बनाने का प्रयास कर कर रहे हैं। उनका आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
मीन:
मीन राशि के जातकों को इस वक्त वाद-विवाद से बचना चाहिए। रिस्क लेकर काम करने के योग बन रहे हैं जिससे अधिक धन लाभ का योग हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए उत्तम समय हैं।

Next Story