धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 12 नवंबर 2021

Subhi
12 Nov 2021 12:52 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 12 नवंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मेहनत वाला और बिजी नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और आपके काम में और निखार आएगा। धन प्राप्ति के मामले में किस्‍मत आपका साथ देगी। ब्याज पर दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की उम्‍मीद है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामयाबी पाने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में सफलता के झंडे गाढ़ने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी परिचित की मदद से कोई रुका काम बन सकता है और लाभ प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। आज धन के मामले में भाग्य आपका साथ देगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का दिन आज शुभ है और भाग्‍य के मामले में भी दिन अनुकूल है। आज जो काम अटके हैं वे पूरे होने की उम्‍मीद है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। कामकाज से संबंधित लाभ आपको प्राप्‍त होता रहेगा और खुशियां आपके कदम चूमेंगी। मेहनत करके मुकाम हासिल कर सकते हैं। वित्तीय मामले में लाभ की संभावनाएं हैं, और खर्च को लेकर सतर्क रहें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपकी क्रिएटिविटी में इजाफा होने की उम्‍मीद है। पद प्राप्ति की संभावना भी आज आपके लिए बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। एक से ज्यादा स्रोत से कमाई की संभावना बन जाती है। धन को संचित कर पाने में भी कामयाब हो सकते हैं।
सिंह:
सिंह राशि के जातक धैर्यपूर्वक काम करते हुए कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्‍त करेंगे और आज आपके लिए यात्रा की भी प्रबल संभावनाएं बनी हैं। इन यात्राओं में आपके कार्य पूर्ण होने की उम्‍मीद है और उद्देश्‍य की पूर्ति होगी। प्रियजनों के साथ संपर्क से ज्ञानवृद्धि होगी और अनुभव की प्राप्ति होगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के कामकाज के मामले में दिन शुभ है। आज आपको मनपसंद कार्य करने को मिलेंगे। कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था बनाने में कामयाब होंगे और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी और आज आपको असली खुशियां हासिल होंगी। सामाजिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए धन खर्च करेंगे, जो भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनाएगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए आज वित्‍तीय मामलों में दिन अच्‍छा है और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। गोपनीय योजनाएं बनाने की तरफ ध्यान रहेगा। गुप्‍त बातें किसी के भी साथ शेयर न करें। उत्पादन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। दैनिक स्रोतों से आय होती रहेगी। खर्च को नियंत्रण करने का प्रयास जरूर करें और आप इसमें सफलता भी प्राप्‍त करेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मेहनत करने वाला हो सकता है। आप अपनी इच्छा पूर्ति के लिए बहुत मेहनत करेंगे। उदार दिल से दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। शासन की तरफ से भी धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है और सफलता देने वाला है।
धनु:
धनु राशि के जातक आज आत्मविश्वास के साथ अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता भी प्राप्‍त होगी। सामाजिक रिश्ते करियर में सफलता दिलाने में सहायक बनेंगे। आज आपको आत्म सम्मान और अहंकार के बीच की सूक्ष्म रेखा को ध्यान में रखना चाहिए। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए सुख व आराम प्रदान करने वाला दिन है। आज ऑफिस में भी काम करने में मन लगेगा और शाम को घर लौटकर परिवार के लोगों के साथ भी अच्‍छा समय बीतेगा। व्यापार में साझेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लोगों के द्वारा आपके काम को सराहना मिलेगी। वित्तीय मामलों में लाभ प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। आज शाम को आपको कहीं से उपहार प्राप्‍त हो सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे और कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। पूरी एनर्जी के साथ अपने कार्य पूरे करेंगे और जूनियर्स के साथ भी अच्‍छे से पेश आएंगे। उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा और छोटों से सम्‍मान प्राप्‍त होगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बनते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए धन खर्च का योग बनता है।
मीन:
मीन राशि के जो जातक जो काफी समय से व्‍यापार में मशक्‍कत कर रहे थे, आज का दिन उनके लिए शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। प्रतिस्पर्द्धा की भावना रहेगी और दूसरों से आगे निकलने के प्रयास सार्थक रहेंगे। मान सम्मान तथा धन समृद्धि की प्राप्ति होगी। खूब मन लगाकर काम करेंगे।



Next Story