धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 10 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
10 Oct 2021 5:49 AM IST
आर्थिक राशिफल: 10 अक्टूबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए काफी बिजी रहेगा। मेष राशि के जातकों पर आज बहुत सारे काम एक साथ, समय पर पूरे करने की जिम्मेदारी रहेगी। जिसे आप बखूबी निभा लेंगे। धन प्राप्ति के लिए एक अच्छा दिन रहेगा। काम के दबाव में क्रोध से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
वृषभ:
आपकी राशि के लोगों के अंदर धैर्य की गजब क्षमता होती है। वृष राशि के जातक जो कि हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखते हैं। आज भी उन्हें अपने आप को शांत रख कर काम करना है। सभी काम पूर्ण होंगे धन के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी है।
मिथुन:
आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करने की जरूरत है। मिथुन राशि के जातकों को मन की चंचलता पर काबू रखते हुए फोकस होकर अपने को काम को पूरा करना चाहिए। आज आपको आसानी से धन प्राप्ति हो जाएगी। लॉकडाउन के इस पीरियड में केवल जरूरी सामान पर ही खर्च करना अच्छा है।
कर्क:
आपके लिए आज का दिन अच्‍छा है। कर्क राशि के जातक आज सभी कामों को बहुत उत्साहपूर्वक खत्म कर लेंगे। बिना किसी खास प्रयास के धन का प्रवाह बना हुआ है। खर्चे को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। आपको अपने काम पर ध्‍यान देने की जरूरत है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के विरोधी भी आज उनकी तारीफ करेंगे और मान-सम्मान देंगे। आज परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। धन प्राप्ति के लिए आज एक साथ काफी धन प्राप्ति का योग है।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए कठिनाई वाला है। कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों के बाद समाधान मिल जाएगा। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं परंतु खर्च के समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
तुला:
तुला राशि के जातकों का मानसिक व आत्मिक बल आज उच्च का रहेगा जो कि कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। आपका मैनेजमेंट स्किल निखर कर आएगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। धन प्राप्ति के लिए अच्छा दिन है।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए सुखद है। वृश्चिक राशि के जातकों का प्रभुत्व आज कार्यक्षेत्र में बना रहेगा मेहनत से सभी काम पूर्ण होंगे। वाद-विवाद से बचना जरूरी है। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है। आज आपका लाभ भी सामान्‍य रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को काम में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए आत्मचिंतन जरूरी है। तभी वह दिक्कतों को दूर करने में कामयाब रहेंगे। पुराने इन्वेस्टमेंट से धन प्राप्ति की संभावना है और लाभ प्राप्‍त होने की पूरी उम्‍मीद है।
मकर:
मकर राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में विशेष मैनेजमेंट स्किल का प्रयोग करते हुए सभी काम करवाने में सफल होंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। ऐसा समय बार-बार नहीं आता अतः बचत पर जरूर ध्यान दें। आज आप फालतू खर्च पर रोक लगाने में भी सफल रहेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक आत्मविश्वास तथा समय के सही उपयोग से सभी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। धन प्राप्ति के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। निवेश बहुत ध्यान से करें।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए एक अच्छा दिन है। ऐसा दिन जिसमें वाणी पर संयम रखते हुए सभी काम आसानी से पूरे होंगे और हर प्रकार से सफलता प्राप्‍त होगी। साथ ही निवेश से समृद्धि को और बढ़ाने के लिए आपका सारा फोकस रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story