धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 10 नवंबर 2021

Subhi
10 Nov 2021 12:44 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 10 नवंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

धन और निवेश के मामले में आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ है तो वहीं कुछ राशियों को अभी धन के मामले में और धैर्य का परिचय देना होगा। देखें धन के मामले में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्‍यस्‍तता से भरा रहेगा और आज आप ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। व्यापारियों को बहुत ज्यादा ग्राहकों के ना मिलने की वजह से शुरुआती काम करने में परेशानी हो सकती है। मेहनत के कार्य करने से बचने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में समय अच्छा है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक आज हर काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करेंगे। वे लोग जो व्‍यापार करते हैं उनके साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। व्यापारी लोग काम को आगे बढ़ाने के लिए और पैसों का निवेश करेंगे। मंद पड़े व्यापार में जान फूंकने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराना पैसा मिलने की संभावना है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए लोन लेने की सोच रहे थे, तो आज का दिन इसमें सहायक बनेगा। महंगी ब्रांडेड वस्तुएं खरीदने के लिए धन खर्च करेंगे और इसमें आपको लाभ होगा। पैसा बर्बाद करने से बचें।
कर्क:
आज के दिन आपका मन कुछ परेशान रहेग और काम करने में भी मन नहीं लगेगा। कोई भी नए काम शुरू करने से पहले मन में झिझक रहेगी। विरोधी आपके काम में कमियां निकालने की कोशिश करेंगे। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और दूसरों की बातों में आकर खुद को आहत न करें। धन का निवेश कमाई के साधन बढ़ाएगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन दिन है। जो कार्य करने के बारे में सोचे थे वे पूरे होंगे। मन की इच्छा पूरी होगी। लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। दूसरों की बात सुनने के बजाए अपने काम पर फोकस करें। धन के निवेश के लिए दिन बहुत अनुकूल है। आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्‍त होगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातक अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। अच्छी कमाई के योग बने हुए हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पैतृक धन संपत्ति मिलने की संभावना है। छोटे-मोटे काम में बाधा आ सकती है। आपके कलात्मक प्रेजेंटेशन को उच्च अधिकारियों के द्वारा सराहा जाएगा। आज आपको धन प्राप्‍त करने में भी सफलता मिलेगी।
तुला:
तुला राशि के जातकों में कामकाज को लेकर तनाव बना रहेगा। धन के मामले में आज आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लेबर का काम न करना। लक्ष्य प्राप्ति में बाधा बनेगा। आर्थिक मामलों में धन प्राप्ति के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को अनजान व्यक्ति पर विश्वास नहीं करना चाहिए और धन के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। मैन्युफैक्चरिंग या रिसर्च कार्यों से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा। अनुभवी व उच्च पद पर आसीन लोगों का सम्मान करें। उनकी रिकमेंडेशन आपके लिए लाभदायक रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
धनु:
धनु राशि के जातक पार्टनरशिप से जुड़े हुए कामों में अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। आज जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उनके लिए शुभ दिन है। योजनाओं के क्रियान्वन में रिसोर्सेज की कमी हो सकती है। आज आपको लोगों की तरफ से कुछ अच्‍छे अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। क्रिएटिव कार्यों से लाभ मिलेगा।
मकर:
मकर राशि के प्रोफेशनल्स के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। आज उनको कहीं से अच्‍छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है और नौकरी के मामले में भी कोई अच्‍छा ऑफर मिल सकता है। आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य पूर्ण करेंगे। नकारात्मक परिस्थितियों को भी बुद्धि विवेक से सुलझाने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है। लंबी यात्रा पर जाने का प्‍लान बन सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और आपको किसी काम में प्रतिस्‍पर्द्धा का सामना करना पड़ सकता है। धन की हानि संभव है, इसलिए काम करते समय एकाग्रता बनाए रखें। व्यापारियों को कम लाभ में अपना सामान बेचना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों की रुचि अपने काम में रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र के माहौल को हल्का बनाने के लिए मजाक मस्ती के मूड में रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को लाभ देने वाला दिन है। दिन अच्छा है। खर्चों को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है, वरना आपका खर्च बढ़ सकता है।


Next Story