- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल : 10...

मेष:
मेष राशि के जातक मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित रहेंगे। इमरजेंसी कार्यों में आपकी ड्यूटी लग सकती है। सामाजिक उत्थान के कार्यों पर ध्यान फोकस करेंगे। लोगों की मदद कर आपको भी लाभ होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के विचारों को सभी का समर्थन मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय उच्च अधिकारियों को भी मान्य रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन बनाए रखना लक्ष्य प्राप्त कराने में मददगार रहेगा। वित्तीय मामलों में लाभ प्राप्ति में कुछ बाधाऐं बनी रहेंगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक आज अपनी पुरानी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे, महत्त्वाकांक्षाएं बढ़ेगी। किसी नए उत्पाद के उत्पादन के लिए भी अनुकूल समय है। हानि लाभ का विश्लेषण करने के बाद जोखिम पूर्ण कार्य को पूरा करने का प्रयत्न करेंगे। जिससे लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि फाइनैंशल अनियमितताओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी के द्वारा की गई धांधली आज सामने आ सकती है। अपने अधिकारों को सही उपयोग करके कंपनी को लाभ प्रदान करेंगे। व्यवसायिक खर्चे सामने आ सकते हैं।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के व्यापारिक संबंध मजबूत बनेंगे। कामकाज की अधिकता होने पर कुछ अधिकार अगर दूसरे कर्मचारियों में भी बांट देंगे तो कार्य भार हल्का करने में मदद मिलेगी। आपका तनाव भी दूर होगा। ईश्वरी सत्ता में विश्वास आपकी नकारात्मकता को दूर करने में मददगार रहेगा। धन का प्रवाह सुचारू बना रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपनी फाइलें व कागजात को ध्यान से रखना चाहिए। बहुत अच्छा दिन रहेगा। काम आपकी मर्जी के मुताबिक होते जाएंगे। अपने दुश्मनों के साथ भ मित्रवत व्यवहार ही रखेंगे। महालक्ष्मी भी आप पर प्रसन्न रहने वाली हैं।
तुला:
तुला राशि के जातक सफलता प्राप्ति के लिए कामकाज में जरूरी संशोधन करेंगे, जिससे यश प्राप्त होगा। कैरियर से संबंधित किसी समस्या के हल होने से मन में सुकून रहेगा। ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने से लाभ होगा। उधार लेकर धन को निवेश करने से बचना चाहिए। शेयर मार्केट से नुकसान हो सकता है।
इन राशियों के बच्चे पढ़ने में होते हैं काफी होशियार, नाम करते हैं ऊंचा
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा फोकस अपने कार्यस्थल पर रखने से ही लाभ की संभावना बन रही है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों पर फोकस करना लाभदायक रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सभी के हितों का जरूर ध्यान रखें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
धनु:
धनु राशि के जातकों बहुत मेहनत के बाद भी कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलों की वजह से परेशान हो सकते हैं। पुराना धन फंसा होने से कामकाज के लिए पैसा निकालना मुश्किल होगा। कमाई अच्छी होगी। ससुराल से लाभ हो सकता है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाने तथा सभी कामों को अपनी निगरानी में करवाने से उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है। जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक अपनी ओजपूर्ण वाणी से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मोटिवेट करने में कामयाब रहेंगे। इससे सभी काम निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे हो जाएंगे। कानूनी कागजात बनवाने के लिए भी यह एक उपयुक्त दिन है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। खर्च की कटौती करने के प्रयास सफल रहेंगे।
सपने में इन देवी-देवताओं के हों दर्शन तो जानें क्या मिलता है फल
मीन:
मीन राशि के जातकों को किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहना चाहिए। मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। वर्तमान परिस्थितियों में व्यावसायिक गतिविधियों का पुनर्मूल्यांकन करें और जरूरी परिवर्तन करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है परंतु जरूरतों को पूरा करने के अनुकूल नहीं है।
