धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 09 मार्च 2021

Subhi
9 March 2021 12:46 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 09 मार्च 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मंगलवार 9 मार्च आज कन्या राशि के जातक प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। इन्‍हें उच्च अधिकारियों का सहयोग तो म‍िलेगा ही साथ ही ये अपने प्रभाव के बलबूते सभी काम आसानी से पूरा करवाने में भी सफल रहेंगे। वहीं वृश्चिक राश‍ि के जातक अगर राजनीति से जुड़े हुए हैं तो उन्‍हें भी लाभ होगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। तो आज का द‍िन आपके ल‍िए कैसा रहेगा आइए जान लेते हैं ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…

मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी तरह की ट्रेनिंग में आपको भाग लेना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ मधुर रिश्ते बनेंगे। अतिरिक्त धन लाभ या बोनस की प्राप्ति संभव है। कमाई के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है।

वृषभ:
वृष राशि के जातक जिनका काम होटल इंडस्ट्री, प्रॉपर्टी, कपड़ा व्यापार, इंटीरियर डिजाइनिंग से संबंधित है, उनके लिए खास दिन है। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। आपके प्रयास जरूरी संसाधन जुटाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। मन में चल रही व्यर्थ चिंताओं को हटाकर इसका पूरा लाभ उठाएं। थोड़े से प्रयास से भी अधिक लाभ होने की संभावना बनती है। न्यायपालिका, प्रोफेसर, विज्ञापन कंपनियां इन सभी को विशेष लाभ होने की संभावना है। खर्चे आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगे।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों आत्मविश्वास की कमी रहेगी। नकारात्मक विचार से आज आपको बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी समस्याएं आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा भी थोड़े से प्रयास से मिल जाएगा।

सिंह:
सिंह राशि के जातक मार्केट में अपनी साख बनाने में कामयाब रहेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध बनेंगे। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। कामकाज की अधिक भाग दौड़ में आराम के लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा। व्यापारियों को कोई नया सरकारी आर्डर प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों से धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या:
कन्या राशि के जातक प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। अपने प्रभाव के द्वारा सभी काम आसानी से पूरा करवाने में सफल रहेंगे। सकारात्मक विचारों के द्वारा ही आप अपने कामों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें। कमाई के लिए दिन सामान्य है।

तुला:
तुला राशि के जातकों की प्लानिंग सर्वश्रेष्ठ रहेगी। आपके कार्यों को कुछ अधिकारियों से अप्रूवल मिल जाएगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल रहेगा। मित्रों के सहयोग से धन की प्राप्ति भी संभव है। सरकार से जुड़ी हुई योजनाओं में काम करने वाले लोगों को विशेष लाभ होगा।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र के लिए बेहतरीन दिन है। राजनीति से जुड़े हुए जातकों को भी लाभ होगा। लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। घर के सौंदर्यीकरण पर धन खर्च हो सकता है।

धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। आपके प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी कामकाज को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारियों की अच्छी कमाई होगी। खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। दिखावे बाजी से बचना हितकर है।

मकर:
मकर राशि के जातक आत्मविश्वास के सहारे सभी बाधाओं को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मानसिक स्थिरता नहीं रहेगी। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा है। अधिक धन संचय के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों आत्मविश्वास व अहंकार के फर्क को जरूर समझना चाहिए। दिन अच्छा है अपने प्रभाव से सभी काम पूरे करा पाएंगे। साझेदार के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सुरक्षा सेवाओं से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा।

मीन:
मीन राशि के जातकों को लोगों से बहुत ज्यादा मिलना जुलना पसंद नहीं आएगा। शांति से बैठकर योजना बनाकर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विदेशी संस्थाओं से जुड़े जातकों को लाभ होगा। खर्चों की अधिकता से मन विचलित रह सकता है।









Next Story