धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 08 फरवरी 2021

Rounak Dey
8 Feb 2021 6:15 AM IST
आर्थिक राशिफल: 08 फरवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के पास काम की अधिकता रहेगी। परंतु सही प्लानिंग और मैनेजमेंट के साथ काम करेंगे तो सभी विघ्न बाधाओं को पार करते हुए धन संपत्ति बनाने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारी आपके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। फिर भी आप बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:
वृष राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करने पर सारा ध्यान लगाएंगे। आपके बेहतरीन प्रेजेंटेशन स्किल की बदौलत तरक्की के नए रास्ते आपके लिए खुलेंगे। उच्च अधिकारियों से मान सम्मान मिलने की संभावना भी है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा। मनोवांछित सफलता न मिलने की वजह से कार्य को बीच में छोड़ देना मुश्किलें बढ़ा सकता है। स्वयं की प्रतिभाओं को जानते समझते हुए प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए किया गया निवेश पर खर्चा समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। सही दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। एक के बाद एक कई काम आज आपको पूरे करने पड़ सकते है। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जिनकी मदद से सभी काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा है, मन प्रफुल्लित रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आज व्यावसायिक क्षेत्र में उत्साह से भरे हुए रहेंगे। लंबे समय से अटके काम भी आज पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जिससे आपके अनुभव और योग्यता में निखार आएगा। रूपयों पैसों के मामले में भी दिन बहुत अच्छा है। वित्तीय प्रबंधन शानदार रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों से बातचीत का रास्ता अख्तियार करना चाहिए। बातचीत से कोई ना कोई रास्ता निकल आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। परिजनों से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
तुला:
तुला राशि के जातक अपने बुद्धि बल से घर में चले आ रहे हैं, विवाद को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मैनेजमेंट क्षमता का लाभ मिलेगा। बातचीत से सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। पुराने संबंधों का फायदा मिलेगा लाभदायक दिन है। खर्च भी नियंत्रित रहेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के कला से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए अपने काम से मान सम्मान प्राप्ति का समय है। आज कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए नेटवर्किंग बनाने का प्रयास करेंगे। जिसका फायदा आपको तुरंत मिलता हुआ नजर आएगा। फाइनेंस के मामले में खर्च की अधिकता रहेगी।
धनु:
धनु राशि के जातकों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा। पारिवारिक कार्य को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। मनोवांछित लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर रहने वाली है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के नए आइडिया नए प्रोडक्ट के निर्माण में सहायक बनेंगे। बच्चों से संबंधित उत्पादन कार्य में जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ होगा। नौकरी पेशा जातकों की कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आपके प्रेजेंटेशन मान सम्मान बढ़ाने वाले होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक उमंग और उत्साह से भरे हुए रहेंगे। व्यापार व्यवसाय के विस्तार के लिए प्लानिंग करने का उपयुक्त समय है। भाग्य के सहयोग से काम आसानी से बनते जाएंगे। आर्थिक लिहाज से भी कमाई को लंबे समय के लिए निवेश करने में कामयाब रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों की सोच शोध परक रहेगी। कामकाज को सुगम बनाने के लिए किसी बड़े बदलाव की तरफ ध्यान देंगे। किसी विशेषज्ञ की सलाह कार्य क्षेत्र में उपयोगी साबित होगी। कुछ जातकों का दूसरे विभाग में तबादला भी संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। मनचाही मुराद पूरी होगी।
Next Story