धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 07 फरवरी 2021

Rounak Dey
7 Feb 2021 6:16 AM IST
आर्थिक राशिफल: 07 फरवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों में काम को समय पर पूरा करने या काम में आने वाली दिक्कतों को लेकर डर बना रहेगा। यह सब आपकी कल्पना मात्र ही है। असल में ऐसा कुछ होने वाला है नहीं। परिस्थितियों को पहले से भांपने में कुछ मुश्किल आ सकती है। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। सामान की खरीद-फरोख्त पर धन खर्च होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को अपने ग्राहकों से बातचीत में सावधानी बरतना चाहिए। आपका गलत व्यवहार हमेशा के लिए रिश्तों को खराब कर सकता है। नौकरी पेशा जातकों को काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होगी। कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खर्च में कटौती को लेकर फिक्र मंद रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक दूसरों के अभिप्राय को बहुत जल्दी समझ लेंगे। विरोधी आज आपके सामने अपना सिर नहीं उठा पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को अपने काम से मान सम्मान मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधारों होगा। धन संबंधित मामलों में समय बहुत ही अनुकूल है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों का मन व्यथित रहेगा। आज आपको स्वार्थी होने से बचना चाहिए। सभी के हितों का ख्याल करके चलेंगे तो आपको मान सम्मान भी मिलेगा। व्यवहार में क्रूरता ना आने दें। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के मन में अशांति रहेगी। मां समान किसी व्यक्ति से वाद विवाद होने की आशंका बन रही है। मानसिक तनाव को कामकाज पर हावी ना होने दें। ध्यानपूर्वक काम करें, ताकि कोई गलती की संभावना ना रहे। धन संबंधित मामलों में खर्चों की अधिकता रहेगी और कमाई कम रहेगी।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में चुगली करने से बचना चाहिए। इससे आपके सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब होने की आशंका बन रही है। अंतर्मन की शक्ति से दूसरों के मन की बात को समझने में कामयाब रहेंगे, जिससे व्यापार व्यवसाय में बहुत लाभ मिलेगा। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों में धन संपत्ति को एकत्रित करने का जुनून रहेगा। जिसकी वजह से निकट संबंधियों से विवाद की आशंका भी बन रही है। किसी भी तरह के कटाक्ष करने से बचें। व्यापारियों के लिए उपयुक्त समय है। जोखिम पूर्ण सौदों को अंजाम देने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। लेकिन विरोधियों के मन में आपको लेकर खौफ रहेगा। उनके लिए आपकी चालों को समझना नामुमकिन रहेगा। आपका दबदबा बढ़ेगा। धन संबंधित मामलों में मेहनत के बाद ही कुछ हांसिल होगा। खर्चे अधिक रहेंगे।
धनु:
धनु राशि जातकों का ध्यान अध्यात्म की तरफ बढ़ेगा। लोगों के साथ मिलना जुलना कम पसंद करेंगे और एकांत में बैठकर भविष्य की प्लानिंग में अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। संचित धन को संभाल कर रखने का समय है। बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। ‌
मकर:
मकर राशि के जातकों को आज भ्रमित होने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। व्यापार व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा। अति उत्साह में कोई भी काम करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। उम्मीद से कम धन लाभ होने से परेशान रहेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि जातकों के व्यापार व्यवसाय में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यात्रा की संभावना भी बन रही है। पुराना रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के प्रयास सार्थक रहेंगे। कामकाज से आराम लेकर मनोरंजन की तरफ आकर्षित रहेंगे। आमोद-प्रमोद पर धन खर्च होने की आशंका बन रही है।
मीन:
मीन राशि के जातक धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। जहां से व्यापार व्यवसाय के लिए भविष्य की नई संभावनाओं का उदय होगा। सोशल वेलफेयर के कामों पर धन खर्च होने की संभावना बनती है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।
Next Story