धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 06 फरवरी 2021

Rounak Dey
6 Feb 2021 6:17 AM IST
आर्थिक राशिफल: 06 फरवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों की व्यापार-व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। जितनी जल्दी इन्हें क्रियान्वित करने का विचार करेंगे, उतना अच्छा है, क्योंकि ग्रह नक्षत्र स्थिति अभी सहायक बन रही है। मान सम्मान मिलेगा। मातृ पक्ष से वाद विवाद से बचना चाहिए। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृषभ:
वृषभ राशि जातकों पर कार्य को समय पर पूरा करने का दबाव बना रहेगा। समय पर काम पूरा ना हो पाने की वजह से कुछ ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। व्यापारियों को अपेक्षित लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य रहेगा। निवेशित धन से भी कुछ खास लाभ प्राप्त नहीं होगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के कामकाज में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। मनचाही सफलता न मिलने से हताश ना हो और उपयुक्त समय आने का इंतजार करें। पुरानी निवेश का विश्लेषण करने का भी यह उपयुक्त समय है। लाभ न देने वाली योजनाओं से धन को निकाल कर दूसरी जगह निवेश करें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग और मनचाही सफलता प्रसन्नता देगा। आपकी पुरानी मेहनत व लगन के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। धन संपत्ति के मामले में भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। बजट बनाकर धन खर्च करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। सेहत से संबंधित मामलों में लापरवाही ना करें। स्नायु तंत्र से संबंधित परेशानी कामकाज में रोड़ा बन सकती है। अपनी विश्लेषण करने की क्षमता की वजह से कार्यक्षेत्र में मान सम्मान पाने में कामयाब रहेंगे। निवेश करते समय लाभ और हानि को समझकर ही निवेश करें।
कन्या:
कन्या राशि के जातक अपने आइडिया को बेहतर ढंग से दूसरों के सामने प्रस्तुत करने में कामयाब रहेंगे। नजदीक मित्रों की संगति मन को प्रसन्न करने वाली रहेगी। धन खर्च करते समय सावधानी बरतें। दिखावे के लिए ज्यादा धन खर्च करने की वजह से लोन लेना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जोखिम पूर्ण कार्य से धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें, वरना यह आपकी दुश्वारियां बढ़ा सकती है। कमाई के लिहाज से दिन लाभकारी है। धन संपत्ति को बनाए रखने के लिए कुछ कठोर कदम आपको उठाने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। एक से ज्यादा काम एक बार में आपको पूरा करना पड़ सकता है। आज आप ऐसे मुश्किल काम में भी हाथ डाल सकते हैं, जिसे दूसरे लोग करने से बचते हैं, महत्वपूर्ण कागजात बनवाने के लिए भी उपयोगी दिन है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अधिकार पूर्वक अपने अनुकूल सभी काम पूरा कराने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत ही अच्छा है। कारोबार से संबंधित मशीनरी की खरीद पर निवेश का योग भी है।
मकर:
मकर राशि के जातक अपनी छवि को साफ-सुथरी बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कामकाज में बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा नई उपलब्धियां हांसिल होंगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक ऑफिस की राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुराने विवादों को हलकर पाने के लिए भी समय अच्छा है। व्यवसायियों को अपनी व्यापारिक स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करना और जरूरी निदान ढूंढना भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक बनेगा। कमाई की दृष्टि से समय अनुकूल है।
मीन:
मीन राशि के जातकों का सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाने में सहायक बनेगा। आपकी कल्पना शक्ति नए प्रोडक्ट के सृजन में सहायक बनेंगी। धन संबंधित मामलों में अच्छा वक्त है। भविष्य की योजनाएं साकार होंगी।
Next Story