धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 03 दिसंबर 2020

Admin2
3 Dec 2020 12:45 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 03 दिसंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 03 दिसंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातक बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं परंतु उच्च अधिकारियों तथा ऑफिस की नीतियों की वजह से अपने आप को बंधा हुआ महसूस करेंगे। धैर्य की कमी रहेगी। जोखिम लेने के लिए भी आज उपयुक्त दिन नहीं है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों में कामकाज के लिए ऊर्जा की कमी रहेगी। निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए धैर्य बनाए रखें और सही समय आने का इंतजार करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना रिश्तों को बनाए रखने में सहायक रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का रुझान कामकाज से संबंधित गोपनीय योजनाएं बनाने की तरफ रहेगा। अध्यात्म और रिसर्च से संबंधित चीजों की तरफ आकर्षित होंगे। उत्पादन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। दैनिक स्रोतों से आय होती रहेगी। खर्च को नियंत्रण करने का प्रयास जरूर करें।
कर्क:
कर्क राशि के जातक अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेकर कारोबार को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की तरफ से कुछ बंदिशें झेलनी पड़ सकती हैं। धन संबंधित मामलों में किस्मत पूरी तरह से आज आपके साथ है। जोखिम पूर्ण कार्यों में भी धन प्राप्ति की संभावना बनती है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला दिन है। व्यापार को विस्तारित करने की योजनाएं बनेंगी, परंतु धन की कमी की वजह से कुछ काम को बीच में ही छोड़ देना पड़ सकता है। कमाई के लिए दिन अनुकूल है। लोन संबंधित मामलों में प्रगति होगी।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से बचना चाहिए। जैसा चल रहा है, चलने दीजिए और इस समय को निकालने का प्रयास करें। दिनचर्या का सही ढंग से पालन करें और आलस्य से बचना आपके हित में रहेगा। रुपये पैसों से संबंधित फैसले लेने में सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अपने आपको व्यवस्थित कर कामकाज को मैनेज करने में कामयाब रहेंगे। मशीनों में निवेश करते समय व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं और होने वाले नफा नुकसान को समझते हुए ही किसी तरह का निवेश करें। कमाई के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की प्रतिभा सामाजिक संपर्क बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी, ज्यादा से ज्यादा लोग उनके साथ जुड़ना पसंद करेंगे। कामकाज के प्रचार प्रसार के लिए बहुत ही अच्छा समय है। धन संबंधित चिंताएं खत्म होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। असंभव लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करने पर उसे भी संभव कर दिखाएंगे, कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धूर्त और धोखेबाज लोगों से दूर रहें, ऐसे लोग आपको बातों में फंसाकर आपका धन लूटने का प्रयास कर सकते हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों को प्रतिभा का सही उपयोग ना हो पाने का मलाल रहेगा। टीम में काम करना मुश्किल जान पड़ेगा और अपने आप को बंधा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय का प्रचार प्रसार लाभदायक सिद्ध होगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। चीजों को मैनेज करने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता भी मन को व्यथित कर सकती है। धैर्य और संयम ही आपकी मुसीबतों का हल है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कोई नजदीकी व्यक्ति की मदद से अच्छा धन लाभ होने की संभावना बन जाती है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कामकाज संबंधी सलाह दूसरों से लेने से बचना चाहिए और अपने स्वयं के अंतर्मन की आवाज को सुनना चाहिए। पुराने मित्रों की मदद से नई संभावनाएं तलाशने का प्रयास सफल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही अनुकूल है। निर्धारित धन प्राप्ति का लक्ष्य सफल रहेगा।
Next Story