धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 02 जनवरी 2021

HARRY
2 Jan 2021 12:48 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 02 जनवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

धन-संपत्ति के मामले में इन राशियों को मिलेगी कामयाबी, होगा लाभ

मेष:

मेष राशि के जातकों को अपनी पुरानी मेहनत का रिवार्ड आज मिलने की संभावना है। पिता तुल्य व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होंगे। यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जो कि बहुत से अटके हुए कामों को पूरा करने में सहायक होगी। धन संबंधित मामलों में भाग्य पूरी तरह आपके साथ है।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों को ज्यादा बोलने के बजाय दूसरों की बातों को ध्यान से सुनने पर फोकस करना चाहिए। परिस्थिति को समझने के बाद ही अपने विचार व्यक्त करने से उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। धन-संपत्ति बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों की कम्युनिकेशन पावर मजबूत बनेगी। बातचीत को पूरी तरह परखने के बाद ही अपने विचारों को व्यक्त करेंगे। अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना बन रही है। नए लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहना चाहिए। आपके प्रतिद्वंदी आपके नजदीक आकर आपके राज जानने का प्रयास करेंगे। नए प्रोजेक्ट के मिलने से मन में हर्ष रहेगा। कमाई के लिहाज से अनुकूल समय है, रिश्तेदारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे आएंगे और सामाजिक रुतबा बनाए रखने के लिए धन खर्च होने का योग है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को उनकी कलात्मक क्षमता की वजह से सराहना मिलेगी। विदेश के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को साइन करते समय आंख मूंदकर विश्वास ना करें। नियम और शर्तों को अच्छी तरह से जांचने के बाद आगे बढ़ें। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है।
कन्या:
कन्या राशि के जातक पारिवारिक व व्यवसायिक क्षेत्र में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। मुश्किलें आएंगी परंतु अपनी सूझबूझ से उनसे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा। एनजीओ तथा टूर एंड ट्रेवल्स कंपनीयों को अच्छा लाभ होने की संभावना है।
तुला:
तुला राशि के जातक सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए पूरे दिन लोगों से मेल मुलाकात में व्यस्त रहेंगे। व्यापारियों के पास धन की आवक कम होगी, परंतु ऑडर्स मिलने की अच्छी संभावना है। जो भविष्य में धन प्रदायक बनेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऑफिस की पॉलिटिक्स में पडने से आपको बचना चाहिए। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। वह आपके काम में रोड़ा डालने की कोशिश कर सकते हैं। कमाई के मामले में दिन अनुकूल है। पिछली मेहनत का लाभ भी आज मिलने की संभावना है।
धनु:
धनु राशि के जातकों को अपने जरूरी कागजात को संभालकर रखना चाहिए। सरकारी नियम कायदों की वजह से आपको बेवजह का तनाव झेलना पड़ सकता है। कोई भी फैसला करते समय अपने उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श जरूर कर लें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
मकर:
मकर राशि जातकों को मनपसंद अवसर मिलेंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में है तो समय बहुत अनुकूल है। एक से ज्यादा प्रोजेक्ट मिलने की वजह से काम पर फोकस करना मुश्किल होगा। यह समय बहुत ही ऑर्गेनाइज्ड होकर काम करने का है, तभी सफलता मिलेगी। धन लाभ की भी अच्छी संभावना बनी हुई है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहना चाहिए। जो बोले वह करके दिखाएं। बड़ी-बड़ी बातें करना आप को मुश्किल में डाल सकता है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। परंतु बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं।
मीन:
मीन राशि के जातकों को नए अनुबंध साइन करने का मौका मिल सकता है। आप सोशल मीडिया का प्रयोग अपने काम के प्रचार प्रसार के लिए करेंगे। सही प्लानिंग के साथ काम करें। सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी बनी हुई है। कमाई के लिए ग्रह नक्षत्र आपके सहायक बन रहे हैं।
Next Story