धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 02 फरवरी 2021

Rounak Dey
2 Feb 2021 6:12 AM IST
आर्थिक राशिफल: 02 फरवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मुश्किलों को समझते हुए कार्य करेंगे और उन्हें सपॉर्ट करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा दिन है। एक से ज्यादा कार्य आज आपको करनी पड़ सकते हैं। धन लाभ की भी अच्छी संभावना है। खर्चे आपके नियंत्रण में रहेगा।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों को कामकाज के समय छोटी-मोटी मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर ज्यादा इमोशनल होना अच्छा नहीं है। प्रोजेक्ट से संबंधित नए विचारों का सृजन होगा। धन प्राप्ति के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी। बजट बनाकर धन खर्च करें।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए एक सुखदायक दिन है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की गति आज धीरी ही रहेगी। सामाजिक रिश्ते बनाने के मौके भी आपको मिलेंगे। रुपए पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। वैभव बढ़ाने वाली चीजों पर धन खर्च करेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के कामकाज के लिए बेहतरीन समय है। मन लगाकर इस तरह काम करेंगे कि कोई छोटी सी भी त्रुटि ना रह जाए। पारिवारिक मामलों में अहंकार से बचना चाहिए। घर की अशांति से उत्पन्न तनाव का सीधा असर आपके कार्यक्षेत्र पर नजर आएगा। रुपयों पैसों के मामले में सामान्य दिन है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कामकाज में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। कामकाज के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। फिर भी कुछ धन का निवेश करने में कामयाब रहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातक आज भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें। कामकाज के लिए आपका जुनून तरक्की के नए रास्ते बनाएगा। सामाजिक संबंध बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सोशल वेलफेयर से संबंधित संस्था से जुड़ने की संभावना भी बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है, परंतु खर्चों को भी नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।
तुला:
तुला राशि के जातकों के विदेशों से संबंधित कामकाज के मामले आगे बढ़ेंगे। समय से काम को पूरा करने के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में किए हुए कार्य सार्थक होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। भावनाओं में बहकर धन खर्च करने से बचें। एकांतवास मन को सुकून देगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में एक दबंग व्यक्ति के रूप में निखर कर आएंगे। आपके नीचे काम करने वाले लोग आप के आदेश का पालन करेंगे। कमाई के मामले में भाग्य पूरी तरह सहायक बना हुआ है। आपके थोड़े से भी प्रयास अधिक धन लाभ कराने में सहायक होंगे। मनोवांछित लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातक जो इंश्योरेंस सेक्टर प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हैं, उनके लिए लाभदायक समय है। कार्यक्षेत्र में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होकर काम करने से नुकसान हो सकता है। पैसा कमाने के लिए पूरे जोश से काम करना जरूरी है। कमाई की अच्छी संभावना है, जिसे संचित करने में कामयाब रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रयोग से आगे बढ़ेंगे। नए मौके मिलेंगे। पार्टनर के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने का योग बन रहा है। कमाई के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए दबाव बनाना पड़ सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ आज ढीला रह सकता है। ज्यादा भागदौड़ से बचना चाहिए। आज केवल जरूरी काम पर ही फोकस करें। कामकाज में रुकावटें बनी रहेगी। प्रतिद्वंदी से निपटने के लिए योजना बनाने में समय बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्च को सीमित रखने का प्रयास सफल रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। उनकी मदद से बहुत से अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। किसी नई योजना का क्रियान्वयन व्यापार की वृद्धि में सहायक होगा। प्रतिद्वंदी भी आज आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन संपत्ति बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
Next Story