धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 01 फरवरी 2021

Rounak Dey
1 Feb 2021 6:19 AM IST
आर्थिक राशिफल: 01 फरवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। कामकाज में कलात्मकता तथा वास्तविकता दोनों के समन्वय से नयी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन है। कमाई के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। धन संपत्ति के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा।

वृषभ:
वृष राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अपनी अधिकारिक शक्ति का प्रयोग करके दूसरों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। सामान की खरीद फरोख्त के लिए भी दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति भी आज संभव है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को व्यावसायिक कार्यों को व्यवस्थित रखने में अपनी विशेष भूमिका निभानी पड़ेगी। परंतु फिर भी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। आपको अपनी गलतियां सुधारने की कई मौके मिलेंगे, परंतु फिर भी गलतियों को रिपीट करना आपके लिए मुश्किल का कारण बनेगा। आज कमाई के अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। लोन लेने का योग भी बनता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को साझेदारी से संबंधित कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए। दवाब बनाने से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। त्वरित निर्णय व्यापार व्यवसाय को विस्तार देने में सहायक होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों पर कामकाज का अत्यधिक दबाव रहेगा। समय पर प्रॉजेक्ट को पूरा करने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है। उच्च अधिकारियों को ऑफिस की राजनीति से भी निपटना पड़ सकता है ‌संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा। निवेश के योग बनते हैं।
कन्या:
कन्या राशि ‌ के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ ना कुछ मुश्किलें बनी रहेंगी। आप के बनाए हुए प्रॉजेक्‍ट प्लान को उच्च अधिकारियों का अप्रूवल मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं‌‌। ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। कमाई तो होगी परंतु खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
तुला
तुला राशि के जातकों के व्यापार व्यवसाय में कामकाज की गति कुछ धीमी रहेगी। लेकिन अपनी योग्यताओं के दम पर आप कोई ना कोई उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है, धन हानि का योग भी बन जाता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से मुश्किल काम को भी अंजाम देने में कामयाब रहेंगे। काम से जुड़ी हुई कोई अच्छी न्यूज़ आज आपको मिल सकती है। शब्दों के चयन में सावधानी बरतना पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने में सहायक होगा। नौकरी पेशा जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा है।
धनु:
धनु राशि के जातक अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और धन समृद्धि मिलने की अच्छी संभावना बन जाती है। अहंकार में आकर दूसरों को गिराने का प्रयास ना करें। वस्त्र आभूषण पर धन खर्च का योग बनता है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। एक से ज्यादा काम एक बार में आपको पूरा करना पड़ सकता है। पुराने संबंध आज आपको लाभ दिलाएंगे। महत्वपूर्ण कागजात बनवाने के लिए भी दिन अच्छा है। धन संबंधी मामलों में वक्त अच्छा है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपने कर्म पर विश्वास करें । सकारात्मक लोगों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी प्रतिभा और काबिलियत सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातक मजबूत इच्छाशक्ति के द्वारा कठिन काम को भी पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग की भावना रहेगी और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहेंगे। विदेशी आयात निर्यात से भी लाभ होने की संभावना बनती है। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।
Next Story