धर्म-अध्यात्म

इन बर्तनों में भोजन करने से आती है दरिद्रता, Lakshmi Maa होंगी नाराज़

Tara Tandi
3 March 2025 5:34 PM IST
इन बर्तनों में भोजन करने से आती है दरिद्रता, Lakshmi Maa होंगी नाराज़
x
ज्योतिष न्यूज़ : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माना गया है मान्यता है कि इनकी कृपा जिस पर हो जाए उसे जीवन में आर्थिक कमी का सामना नहीं करना पड़ता है
लेकिन अगर माता लक्ष्मी किसी से नाराज़ हो जाती है तो उसे जीवनभर दुख परेशानियों और दरिद्रता झेलनी पड़ती है।
जानकारों के अनुसार कुछ ऐसे बर्तन है जिनमें भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए इन बर्तनों को कुपात्र बताया गया है, तो आज हम आपको इसी विषय पर जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
इन बर्तनों में न करें भोजन—
भोजन करने के लिए भूलकर भी लोहे के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए इसे कुपात्र माना गया है। लोहे के बर्तन किसी भी रूप में सनातन धर्म के अनुरूप नहीं है ऐसे में इनका प्रयोग करने से बचना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में कांसे को अशुद्ध धातु माना गया है क्योंकि इसे कई धातु को मिलाकर बनाया जाता है, इस तरह के बर्तनों में भोजन करने से बचना चाहिए वरना मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं।
कांच से बने बर्तनों में भोजन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसे भी अशुभ माना गया है मान्यता है कि इन बर्तनों में भोजन करने से देवी लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा प्लास्टिक के बर्तनों में भोजन करने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही चीनी मिट्टी से बनने वाले बर्तनों का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।
Next Story