धर्म-अध्यात्म

घर से निकलने से पहले खाएं ये पकवान

HARRY
20 Jun 2023 6:47 PM GMT
घर से निकलने से पहले खाएं ये पकवान
x

Day Wise Remedy दिन के अनुसार उपाय: आगे बढ़ने के लिए हर व्यक्ति बहुत मेहनत करता है लेकिन कभी-कभी मनचाहे परिणाम हासिल नहीं कर पाता। तो कभी मेहनत को भाग्य के आगे हार माननी पड़ती है। कई बार समस्या इतनी बढ़ जाती है कि बहुत से उपाय करने के बाद भी उनसे निजात नहीं मिलता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन अपना एक अलग महत्व रखता है। अगर दिन के हिसाब से उपाय किए जाएं तो परेशानियों में कमी देखने को मिल सकती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कार्य में सफलता पाने के लिए हर दिन घर से बाहर जाने से पहले क्या खाकर जाना चाहिए-

Tuesday मंगलवार: मंगलवार के दिन किसी महत्वपूर्ण काम को सफल बनाने के लिए छोटा सा गुड़ का टुकड़ा मुंह में डालकर घर से बाहर जाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेंगी और दिन गुड़ की तरह मीठा निकलेगा।

Wednesday बुधवार: बहुत दिनों से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए घर में रखा थोड़ा सा हरा धनिया जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से हर काम में बढ़िया परिणाम प्राप्त होंगे।

Thursday गुरुवार: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हर काम को सफलतापूर्वक करने के लिए थोड़े से जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए।

Friday शुक्रवार: शुक्रवार के दिन बाहर निकलने से पहले दही और चीनी खाकर निकलना चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य सफलतापूर्वक हो जाएगा। .

Saturday शनिवार: बार-बार कोशिश करने के बाद भी काम पूरा नहीं हो रहा तो शनिवार के दिन बाहर जाने से पहले अदरक के टुकड़े का सेवन करना चाहिए।

Next Story