धर्म-अध्यात्म

श्रवण महीने के दौरान इस संयंत्र को घर पर लगाएं, सभी को लाभ होगा

Bhumika Sahu
27 Jun 2022 6:59 AM GMT
श्रवण महीने के दौरान इस संयंत्र को घर पर लगाएं, सभी को लाभ होगा
x
श्रवण महीने

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद ही पवित्र माना गया है वही सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन महीने को हिंदू धर्म में बेहद ही पवित्र माना गया है भगवान शिव को बेल, धतूरा, पंचामृत आदि अर्पित किया जाता है उन्हें बेल फल और बेल पत्र बेहद प्रिय है यूं कह सकते हैं बेल पत्र के बिना ​भगवान शिव की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है

वास्तुशास्त्र में बेल के पेड़ और पौधे को इतना शुभ बताया गया है कि इस एक पौधे का घर में होना घर के सारे वास्तुदोष समाप्त कर देता है शिव पुराण के अनुसार जिस जगह पर बेलपत्र का पौधा लगा होता है वह जगत काशी तीर्थ के समान पवित्र और पूजनीय हो जाती है वहीं बेल का पौधा सुख समृद्धि समेत कई अन्य फायदे भी देता है तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
घर में लगाएं ये पौधा—
वही जिस घर में बेल पत्र का पेड़ या पौधा होता है उस घर पर हमेशा भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है ऐसे घर में कभी संकट नहीं आता और हमेशा खुशहाली रहती है बेल का पौधा जिस घर में हो वहां हमेशा माता लक्ष्मी का वास होता है उस घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती, बल्कि बेल का पौधा लगाते ही घर के लोगों की आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव आता है घर में धन धान्य के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
धन की आवक बढ़ाने के लिए बेल के पत्ते को धन स्थान पर रखने से बहुत जल्दी लाभ होता है घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से व्यक्ति के बुर कर्मों का असर नष्ट होता है उसे पुण्य मिलता है उसका जीवन सुखी होता है। बेल के पौधे में कई देवी देवताओं का वास माना गया है यह पेड़ बहुत सकारात्मकता लाता है और घर के लोगों को तेजस्वी और शक्तिवान बनाता है वही जिस घर में बेल का पौधा हो उस पर टोने टोटके या बुरी नजर का असर नहीं होता है साथ ही कुंडली के चंद्र दोष समाप्त होता है।


Next Story