धर्म-अध्यात्म

Mangal Gochar :गुप्त नवरात्र के दौरान मंगल देव करेंगे वृषभ राशि में गोचर

Kavita2
27 Jun 2024 11:59 AM GMT
Mangal Gochar :गुप्त नवरात्र के दौरान मंगल देव करेंगे वृषभ राशि में गोचर
x
Mangal Gochar : हर वर्ष आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र मनाया जाता है। इस वर्ष 6 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक गुप्त नवरात्र है। गुप्त नवरात्र के दौरान ग्रहों के सेनापति राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। शुभ ग्रह सूर्य, चंद्र, शुक्र और बुध के साथ युति होने पर जातक को करियर या कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।
आइए, मंगल गोचर के बारे में जानते हैं-
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के सेनापति मंगल देव 12 जुलाई को संध्याकाल 6 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल देव कुल मिलाकर 44 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 27 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र और 16 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि Aries
मंगल के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश से लाभ होगा। बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। वेतन में बढ़ोतरी होगी। साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मेष राशि के स्वामी मंगल देव और आराध्य हनुमान जी हैं। अत: मेष राशि के जातक मंगल गोचर के दौरान हनुमान जी की पूजा उपासना करें। हालांकि, गुस्से पर कंट्रोल करना सीखें। अत्यधिक क्रोध करने से बने काम भी बिगड़ सकते हैं।
सिंह राशि Leo sun sign
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातक निडर एवं साहसी होते हैं। साथ ही कारोबारी होते हैं। कारोबार में सिंह राशि के जातकों को सफलता भी मिलती है। मंगल देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। मंगल गोचर के दौरान सिंह राशि के जातकों को सरकारी नौकरी मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो प्रशासनिक विभाग से ऑफर लेटर मिल सकती है। कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। इस समय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। निजी कंपनी में प्रमोशन के योग हैं। कुल मिलाकर कहें तो मंगल का राशि परिवर्तन करना सिंह राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है।
Next Story