- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- दुर्गा अष्टमी आज, आएगी...
दुर्गा अष्टमी आज, आएगी सुख-समृद्धि, जानें पूरी विधि

Maha Ashtami 2021: शारदीय नवरात्रि में आज अष्टमी तिथि के अवसर पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि महागौरी प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और पापों का नाश करती हैं. नवरात्रि के दिन में हर दिन देवी मां के अलग स्वरूप के पूजन के दौरान भक्तों को अलग लाभ मिलता है. लेकिन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन महाअष्टमी के दिन घर पर कन्या को बुलाकर उनका पूजन करने का विधान है. कुछ लोग इस दिन नवरात्रि के नौ दिनों का उद्यापन कर देते हैं, वहीं कुछ लोग महानवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं. इस दिन देवी मां की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय हैं, जिन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी साथ ही देवी मां की हमेशा आप पर कृपा बनी रहेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





