धर्म-अध्यात्म

कुंभ राशि में शनि का गोचर से न्याय देवता इन 4 राशियों को देंगे शुभफल

Bhumika Sahu
4 Jan 2022 4:05 AM GMT
कुंभ राशि में शनि का गोचर से न्याय देवता इन 4 राशियों को देंगे शुभफल
x
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि को 12 राशियों का एक च्रक पूरा करने में करीब 30 साल लग जाते हैं। 2022 में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं। शनि गोचर 29 अप्रैल को होगा। शनि गोचर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शनि कुंभ राशि में 30 साल बाद प्रवेश करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि को 12 राशियों का एक च्रक पूरा करने में करीब 30 साल लग जाते हैं। 2022 में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं। शनि गोचर 29 अप्रैल को होगा। शनि गोचर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शनि कुंभ राशि में 30 साल बाद प्रवेश करेंगे।

मेष- मेष राशि वालों के लिए शनि गोचर महत्वपूर्ण है। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर प्रशंसा हासिल करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। इस दौरान नौकरी में नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यह साल आपके लिए अनुकूल है। क्योंकि इस साल आप शनि ढैय्या और शनि की साढ़े साती से मुक्त रहेंगे।
वृषभ- शनि गोचर के दौरान आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है।
सिंह- सिंह राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। भवन या वाहन सुख मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आय में वृद्धि हो सकती है।
धनु- धनु राशि वालों की शनि गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। निवेश करना शुभ रहेगा। जमीन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।


Next Story