धर्म-अध्यात्म

बुध व शुक्र के मिलने से इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले, अपार सफलता मिलने के संकेत

Subhi
22 July 2022 4:10 AM GMT
बुध व शुक्र के मिलने से इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले, अपार सफलता मिलने के संकेत
x
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब दो ग्रह एक ही राशि में एक साथ होते हैं तो उसे युति कहा जाता है। 13 जुलाई को शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब दो ग्रह एक ही राशि में एक साथ होते हैं तो उसे युति कहा जाता है। 13 जुलाई को शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मिथुन राशि में बुध व शुक्र की युति होने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। जानें किन राशियों को लाभ-

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए बुध व शुक्र की युति शुभ समाचार प्रदाान कर सकती है। बुध व शुक्र के मिलने से इस राशि में महाराज योग का निर्माण हो रहा है। जिसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ के साथ करियर में प्रमोशन भी मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए इन दोनों ग्रहों के मिलने से भद्र नामक राजयोग बन रहा है। ये योग व्यापारियों के लिए खासा लाभकारी साबित हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं। इस राशि में पहले से बुधादित्य योग बनने से भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका काम बन सकता है।

मकर- मकर राशि के जातकों की कुंडली में दो राजयोग बन रहे हैं। पहला रूचक व दूसरा शश। इन दोनों राजयोग के बनने से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है।


Next Story