धर्म-अध्यात्म

बुध के प्रभाव से 2 जुलाई तक इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन साथ ही होगा धन लाभ

Subhi
11 May 2022 2:33 AM GMT
बुध के प्रभाव से 2 जुलाई तक इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन साथ ही होगा धन लाभ
x
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ने 25 अप्रैल को वृषभ राशि में गोचर कर लिया है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ने 25 अप्रैल को वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। बुध इस राशि में 10 मई 2022, मंगलवार तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 13 मई को अस्त हो जाएंगे। 03 जून को मार्गी हो जाएंगे और 02 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध गोचर का प्रभाव तीन राशियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इन तीन राशि वालों को गोचर काल में आशातीत सफलता मिल सकती है। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष- मेष राशि वालों के बुध गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। बुध ग्रह ने आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन व वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए गोचर काल में आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील का सौदा फाइनल हो सकता है। साझेदारी का काम शुरु करने के लिए इस राशि वालों के लिए अनुकूल समय है। बुध आपकी राशि के तीसरे व छठवें भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं का नाश होगा।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए बुध गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। बुध ग्रह ने आपकी राशि के 11वें भाव में प्रवेश किया है। ज्योतिष के लिहाज से यह गोचर आपके लिए अहम है। 11वें भाव को लाभ व आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। बुध देव आपकी राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। जिसे माता, सुख व वाहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का मन भी बना सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए बुध गोचर लाभकारी साबित होगा। बुध ग्रह ने आपकी राशि के दशम भाव में गोचर किया है। जिसे कार्यक्षेत्र व जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपका प्रमोशन व इंक्रीमेंट हो सकता है। लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सूर्य व बुध के बीच मित्रता का भाव होने से आपके लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा।


Next Story