धर्म-अध्यात्म

मंगल राशि के परिवर्तन से 22 अक्टूबर से इन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें, जाने

Bhumika Sahu
18 Oct 2021 5:09 AM GMT
मंगल राशि के परिवर्तन से 22 अक्टूबर से इन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें, जाने
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में मंगल राशि परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक है। मंगल ग्रह का जब किसी राशि पर गोचर होता है तो उस राशि के साथ ही सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

ज्योतिषाचार्य नीरज धनखड़ के अनुसार, 22 अक्टूबर को मंगल कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेगा और यह 5 दिसंबर तड़के तक इसी राशि में रहेगा। इसके पहले चंद्रमा अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में विराजमान थे, जबकि तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मैत्री पूर्ण संबंध माने जाते हैं।
तुला राशि प्रेम, रिश्ते और विवाह का प्रतीक है। यह खुशियां, बैलेंस, प्यार को दर्शाती है। तुला राशि मे मंगल के आने के बाद इस राशि के जातकों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अपनों या जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। इस दौरान इस राशि के जातक मन हों या नहीं लेकिन मन मुताबिक चीजों को पाने के लिए फैसले के लिए मजबूर हो सकते हैं। जब बात पर्सनल लाइफ की आती है तो, इस दौरान रिश्तों में बैलेंस और चीजों को वापस पटरी पर लाने के लिए कोशिश करना जरूरी होगा।
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-
मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से अनुकूल है। मंगल ग्रह के प्रभाव से आप ऊर्जावान रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर कार्यस्थल पर बॉस खुश रहेंगे।
वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रिश्तों में सावधान रहने की जरूरत है । मंगल का तुला राशि में गोचर इन राशियों के लिए मंगल की विनाशकारी ऊर्जा को एक्टिव करता है। जिससे रिश्तों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। कन्या राशि वालों को इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहने और शब्दों को ध्यान से चुनने की सलाह दी जाती है। मकर राशि के जातकों के अटके काम बनेंगे और नए कार्यों का अनुभव होगा। कुंभ राशि के जातक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।


Next Story