लाइफ स्टाइल

ज्यादा चाय पीना सेहत पर पड़ सकता है भारी

Subhi
25 Oct 2022 5:53 AM GMT
ज्यादा चाय पीना सेहत पर पड़ सकता है भारी
x
अक्सर लोगों की दिन की शुरूआत चाय से होती है। सुबह उठते ही सबसे पहले आपको दूध वाली चाय की तलब होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं, कि उन्हें हर एक-दो घंटे पर चाय चाहिए। चाय पीकर ही वे अपनी थकान को मिटाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा चाय पीना आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अक्सर लोगों की दिन की शुरूआत चाय से होती है। सुबह उठते ही सबसे पहले आपको दूध वाली चाय की तलब होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं, कि उन्हें हर एक-दो घंटे पर चाय चाहिए। चाय पीकर ही वे अपनी थकान को मिटाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा चाय पीना आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइये जानते हैं, इसके बारे में...

एसि़डिटी

सुबह खाली पेट चाय पीने पर आपको ये समस्या हो सकती है। आप चाय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपका पेट भी फूल सकता है। दरअसल चाय में कैफिन पाया जाता है, इसकी वजह से पेट में गैस बनता है। इस तरह आपको पाचन शक्ती की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आपकी आंतें भी खराब हो सकती है।

नींद कम आना

ज्यादा चाय पीने से आपको नींद कम आती है। नींद पूरी न होने के कारण आपको तनाव, स्किन प्रॉब्लम जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ब्लड प्रेशर

ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो अधिक मात्रा में चाय पीने से बचें। ये आपके सेहत को प्रभावित कर सकता है।

एक्ने

अधिक मात्रा में चाय के सेवन से बॉडी हारमोंस असंतुलित हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्याएं होती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

अगर आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। दरअसल दूध वाले चाय में मौजूद कैफीन शरीर की पानी को सोखती है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन होता है।

घबराहट

चाय का ज्यादा सेवन करने से आपको घबराहट की समस्या हो सकती है। दरअसल चाय में टैनिन पाया जाता है, जो आपके परेशानी का कारण बनता है।

अगर आप एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो ऐसे में चाय पीने से बचें। ये आपके दवाईयों के असर को कम कर सकती है। इस तरह आप किसी भी स्थिति में जरूरत से ज्यादा चाय पीने से बचें।

Next Story