धर्म-अध्यात्म

इन 2 तरह के दोस्तों पर भूलकर न करें भरोसा

Tara Tandi
30 Jun 2021 11:54 AM GMT
इन 2 तरह के दोस्तों पर भूलकर न करें भरोसा
x
आचार्य चाणक्य को लगभग हर क्षेत्र के जानकार थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आचार्य चाणक्य को लगभग हर क्षेत्र के जानकार थे। उन्हें एक महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ माना जाता है। चाणक्य का उनकी बुद्धिमत्ता के कारण ही नाम कौटिल्य पड़ा था। अपनी नीतियों के बल पर उन्होंने एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का सम्राट बना दिया था। वर्तमान में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां प्रासंगिक हैं।

कहा जाता है कि चाणक्य की नीतियों का पालन करके व्यक्ति सुखी जीवन बिता सकता है। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए इस बात का जिक्र किया है कि व्यक्ति को आखिर किस तरह के मित्र पर विश्वास नहीं करना चाहिए। आचार्य का मानना है कि ऐसे दोस्त आपके राज खोल सकते हैं।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि कभी किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। जब बात बुरे मित्र की आए तो उस पर भरोसा करने से पहले विचार करना चाहिए। चाणक्य का बुरे मित्र से अर्थ है- ऐसा मित्र जिसके साथ दोस्ती अच्छी न रही हो। कई बार लोग मीठी बातों से आपको अपना बना लेते हैं। जिसके बाद आप उनसे अपने राज शेयर कर देते हैं। लेकिन वक्त आने पर यह राज वह दूसरों के सामने खोल देते हैं।
चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग जो आपके सबसे अच्छे मित्र हैं, उन पर विश्वास नहीं कर चाहिए। चाणक्य का मानना है कि अगर आपके सच्चे व अच्छे दोस्त नाराज हो जाएं, तो वह आपके राज खोल सकते हैं। लोग आमतौर पर अपने अच्छे दोस्त से सभी बातें शेयर कर देते हैं। लेकिन अच्छे मित्रों से भी चाणक्य ने सावधान रहने की सलाह दी है। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति को बुरे मित्र के साथ अच्छे दोस्त पर भी कम भरोसा करना चाहिए।


Next Story