धर्म-अध्यात्म

इन अवसरों पर भूलकर भी घर में न बनाएं रोटी

Tara Tandi
17 Aug 2023 11:39 AM GMT
इन अवसरों पर भूलकर भी घर में न बनाएं रोटी
x
भारतीय घरों में रोजाना रसोई में रोटियां जरूर बनाई जाती हैं क्योंकि इसे सेहत के लिहाज से बेहतर माना गया हैं अधिकतर लोग अपने भोजन में रोटी को जरूर शामिल करते हैं लेकिन हिंदू धर्म व शास्त्रों में कुछ ऐसे पर्व त्योहार और मौके होते हैं जिन पर भूलकर भी रोटी नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि इन दिनों पर रोटी बनाने की मनाही होती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि किस अवसर पर रोटियां नहीं बनानी चाहिए तो आइए जानते हैं।

इन अवसरों पर ना बनाएं रोटी

ज्योतिष अनुसार दिवाली का पावन दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए उत्तम माना जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करने से से घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती हैं। इस दिन भोग लगाने के लिए कई तरह के पकवान आदि बनाएं जाते हैं शास्त्र अनुसार दिवाली के दिन रोटियां बनाने की मनाही होती हैं।
ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता हैं इसके अलावा शरद पूर्णिमा के दिन खीर और पूरी बनाने का नियम होता हैं लेकिन इस दिन भूलकर भी रोटी नहीं बनानी चाहिए इसे वर्जित माना गया हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाएगा।
लेकिन इस दिन भूलकर भी घर की रसोई में तवा या कढ़ाई नहीं चढ़ानी चाहिए और ना ही रोटी बनानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज़ हो जाती हैं इसके अलावा शीतला अष्टमी पर भी माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता हैं ऐसे में इस दिन भूलकर भी रसोई में रोटी नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता हैं। शास्त्र अनुसार अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हैं तो इस दौरान सूतक लग जाता हैं ऐसे में 13 दिनों तक घर की रसोई में रोटी नहीं पकानी चाहिए।
Next Story