धर्म-अध्यात्म

शनिवार के दिन के न करे ये काम शनिदेव होंगे नाराज़

Tara Tandi
25 May 2024 7:37 AM GMT
शनिवार के दिन के न करे ये काम शनिदेव होंगे नाराज़
x
तिष न्यूज़ : सप्ताह में शनिवार का दिन सूर्य पुत्र शनि को समर्पित किया गया है इस दिन शनिदेव की पूजा आराधना और व्रत का विधान होता है भक्त शनिवार को ​शनि महाराज की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बरसती है लेकिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए वरना शनिदेव की नाराज़गी सहनी पड़ सकती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
शनिवार को ना करें ये काम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ता है। इस दिन पूर्व, दक्षिण और ईशान दिशा की यात्रा करने से भी बचना चाहिए। वरना समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शनिवार के दिन गलती से भी किसी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। ना ही किसी को अपशब्दा बोलना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है। इस दिन बाल और नाखून भी नहीं काटना चाहिए। वरना अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है इस दिन लोहे का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए।
ऐसा करने से शनिदेव नाराज़ हो सकते हैं और आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों तेल की खरीदारी ना करें इस दिन आप सरसों तेल का दान कर सकते हैं इसे शुभ माना गया है।
Next Story