- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Margashirsha Amavasya...
धर्म-अध्यात्म
Margashirsha Amavasya पर इन चीजों के दान से भरेगा धन भंडार
Tara Tandi
25 Nov 2024 2:25 PM GMT
![Margashirsha Amavasya पर इन चीजों के दान से भरेगा धन भंडार Margashirsha Amavasya पर इन चीजों के दान से भरेगा धन भंडार](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/11/25/4187171-10.webp)
x
Margashirsha Amavasya ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी मार्गशीर्ष मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है। इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है मान्यता है कि अमावस्या के दिन दान पुण्य के कार्य करने से शुभ फलों में वृद्धि होती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं साथ ही देवी देवताओं की भी असीम कृपा बनी रहती है।
इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से धन दौलत में वृद्धि होती है और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मार्गशीर्ष अमावस्या की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 30 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ हो रहा है और इस तिथि का समापन 1 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार इस बार मार्गाशीर्ष की अमावस्या 1 दिसंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी।
मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें दान—
आपको बता दें कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन अगर गुड़ का दान किया जाए तो यह शुभ माना जाता है इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है साथ ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा अमावस्या के दिन अगर गर्म वस्त्रों का दान करते हैं तो देवी देवताओं की कृपा बरसती है और सौभाग्यशाली का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन साबुत उड़द का दान करने से ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है उड़द दाल का दान करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन अगर शहद का दान किया जाए तो पितृदोष दूर हो जाता है साथ ही धन हानि, कारोबार में नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं।
TagsMargashirsha Amavasyaचीजों दान भरेगा धन भंडारdonating things will fill the treasuryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story