धर्म-अध्यात्म

इन चीजों का दान करेगा भाग्य और कर्ज को मजबूत

Tara Tandi
10 Aug 2023 8:01 AM GMT
इन चीजों का दान करेगा भाग्य और कर्ज को मजबूत
x
सप्ताह में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता हैं वही गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित किया गया हैं आज यानी 10 अगस्त को पुरुषोत्तम मास का गुरुवार हैं जिसे विष्णु पूजा के लिए बेहद खास दिन माना जाता हैं।
इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से साधक को प्रभु की अपार कृपा प्राप्त होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर अधिक मास के गुरुवार के दिन कुछ चीजों का दान अगर गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो भगवान उसका भला करते हैं और सभी संकट को डाल देते हैं, तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आप पुरुषोत्तम मास के गुरुवार के दिन किन चीजों का दान कर ईश्वर कृपा प्राप्त कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
अधिक मास के गुरुवार को करें इन चीजों का दान—
पुरुषोत्तम मास के गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें इसके बाद प्रभु को पीली चीजों का भोग लगाएं। आप भगवान विष्णु को केले और पीले रंग की मिठाई का भोग चढ़ा सकते हैं इसके बाद इस प्रसाद को गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से विष्णु कृपा प्राप्त होती हैं और नौकरी व्यापार में आने वाली समस्याएं हल हो जाती हैं इसके अलावा आज के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को पीले रंग के वस्त्रों का दान किया जाए तो पुण्य की प्राप्ति होती हैं और कार्यों में आने वाली रुकावटें भी दूर हो जाती हैं।
गुरुवार के दिन स्नान पूजन के बाद किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, पीले पुष्प, कांसे या पीतल के बर्तन या सोना का दान जरूर करें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती हैं और धन दौलत व अन्न की कमी नहीं रहती हैं। आज के दिन गरीबों को चावल और दाल का दान करने से प्रभु कृपा प्राप्त होती हैं और धन धान्य की कमी दूर हो जाती हैं।
Next Story