- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Skanda Shashthi के दिन...
धर्म-अध्यात्म
Skanda Shashthi के दिन इन चीजों के दान से मिलेगी हर काम में सफलता
Tara Tandi
3 March 2025 3:55 PM IST

x
Skanda Shashthi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महतव होता है लेकिन स्कंद षष्ठी व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है। स्कंद षष्ठी के दिन भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की पूजा अर्चना की जाती है यह दिन इन्हीं को समर्पित है।
मान्यता है कि स्कंद षष्ठी के दिन व्रत पूजन करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। स्कंद षष्ठी भगवान कार्तिकेय को समर्पित है इस दिन पूजा पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
इस बार स्कंद षष्ठी 4 मार्च दिन मंगलवार यानी कल मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ के दान ही अगर कुछ चीजों का दान किया जाए तो सभी कार्यों में सफलता मिलती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
इन चीजों का करें दान—
आपको बता दें कि स्कंद षष्ठी तिथि पर फल का दान जरूर करना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने से देवता प्रसन्न होते हैं और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। इसके अलावा इस दिन दूध का दान करने से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है दही का दान अगर किया जाए तो आयु और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर स्कंद षष्ठी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज का दान किया जाए तो अन्नपूर्णा प्रसन्न होकर कृपा करती हैं जिससे जीवन में अन्न की कमी नहीं होती है।
स्कंद षष्ठी के दिन अगर गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र का दान दिया जाए तो जीवन में सुख समृद्धि आती है। इसके अलावा तिल का दान करने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है गुड़ और घी का दान देने से पितरों की आत्मा शांत होती है। जल का दान अगर किया जाए तो शुभ होता है और प्यासे को पानी पिलाने से तरक्की होती है और सफलता की राह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
TagsSkanda Shashthiचीजों दानहर काम सफलताdonate thingsevery work will be successfulजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





