- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Kalashtami पर इन चीजों...

x
Kalashtami ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन कालाष्टमी व्रत को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है इस दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप भगवान कालभैरव की विधिवत पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है
मान्यता है कि ऐसा करने से कालभैरव का आशीर्वाद मिलता है, साथ ही धन धान्य में वृद्धि होती है। इस बार कालाष्टमी का व्रत पूजन 22 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ चीजों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो कालभैरव प्रसन्न हो जाते हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना लाभकारी होगा।
कालाष्टमी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 22 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 23 नवंबर दिन शनिवार को रात 7 बजकर 56 मिनट पर हो जाएगा। इस दिन काल भैरव की पूजा का शुभ मुहूर्त 22 नवंबर को सुबह 6 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। वही निशिता काल मुहूर्त 22 नवंबर की रात 11 बजकर 41 मिनट से 23 नवंबर की रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
कालाष्टमी पर करें इन चीजों का दान—
ज्योतिष अनुसार कालाष्टमी के दिन काले तिल का दान जरूर करें मान्यता है कि काले तिल का दान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन काले चने का दान अगर गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो सफलता हासिल होती है और धन की कमी भी दूर हो जाती है। कालाष्टमी के दिन आप लोहे की वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं ऐसा करने से बाधाओं का अंत हो जाता है और सुख समृद्धि बनी रहती है।
कालाष्टमी के दिन काले रंग के वस्त्रों का दान करने से सभी प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है और खुशहाली बनी रहती है इसके अलावा इस दिन आप नमक का भी दान कर सकते हैं ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं इस दिन तेल का दान करना भी अच्छा माना जाता है इससे कष्ट दूर हो जाते हैं। आप चाहें तो इस दिन फल का दान भी गरीबों और जरूरतमंदों को कर सकते है। ऐसा करने से आरोग्य लाभ होता है और बीामरियों से राहत मिलती है।
TagsKalashtami चीजों दानमिलेगा उत्तम फलDonate Kalashtami thingsyou will get good results जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





