- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- बुद्ध पूर्णिमा पर इन...
धर्म-अध्यात्म
बुद्ध पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करने से मिलेगा शुभ फल
Tara Tandi
21 May 2024 7:15 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी वैशाख का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत आदि भी रखा जाता है माना जाता है कि इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है
इस साल बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 23 मई को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही कुछ चीजों का दान गरीबों व जरूरतमंदों को किया जाए तो देवी देवताओं के साथ साथ पूर्वज भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा करते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप करने का विधान होता है माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन के दुखों का अंत हो जाता है तो ऐसे में आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करें साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को दान भी करें। अगर गंगा नदी में स्नान करना संभव ना हो तो आप इस दिन जल में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें।
इसके बाद पूजा पाठ करके पंखा, जल से भरा मिट्टी का कलश, पीले वस्त्र, चप्पल, छाता, अनाज, फल का दान जरूर करें माना जाता है कि इन चीजों का दान पूर्णिमा तिथि पर करने से देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखते हैं इसके अलावा पितर भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
Tagsबुद्ध पूर्णिमाचीजों मिलेगा शुभ फलBuddha Purnimathings will get auspicious resultsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





