धर्म-अध्यात्म

सभी परेशानियों से मुक्ति के लिए कारागर है इन चीजों का दान

Tara Tandi
4 Oct 2023 5:15 AM GMT
सभी परेशानियों से मुक्ति के लिए कारागर है इन चीजों का दान
x
सप्ताह में बुधवार का दिन गौरी पुत्र गणेश को समर्पित किया गया है इस दौरान भक्त गणपति की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
लेकिन इसी के साथ ही अगर बुधवार के दिन कुछ चीजों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो श्री गणेश सभी विघ्न बाधाएं हर लेते हैं और जीवन में सुख शांति प्रदान करते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आप बुधवार के दिन किन चीजों का दान कर सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
बुधवार को करें इन चीजों का दान—
बुधवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद भगवान की विधिवत पूजा करें साथ ही किसी गाय को हरे रंग की घास खिलाएं। आप चाहे तो हरे रंग का चारा भी गाय को खिला सकते हैं ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर हो जाता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वही कुंडली के बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन सुहागिन महिलाओं को 11 या 21 हरी चूड़ियों का दान जरूर करें। ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
अगर आपको कार्यों में सफलता हासिल नहीं हो रही है या फिर लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप अपनी क्षमता अनुसार बुधवार के दिन गरीबों और जरूरतमंद को हरे रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। अगर वस्त्र दान करना संभव न हो तो आप इस दिन हरे रंग का रूमाल भी दान में दे सकते हैं। लेकिन भूलकर भी पुराने वस्त्र या रुमाल का दान न करें। ऐसा करने से भगवान नाराज़ हो सकते हैं।
Next Story