धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार को करें ये दान, माता लक्ष्मी और शुक्र दोनों का मिलेगा शुभ प्रभाव

nidhi
14 May 2026 1:34 PM IST
शुक्रवार को करें ये दान, माता लक्ष्मी और शुक्र दोनों का मिलेगा शुभ प्रभाव
x
शुक्रवार का दान
Shukrawar Ko Kya Daan Kare: शुक्रवार का दिन धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी को सम​र्पित है, वहीं भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का भी संंबंध शुक्रवार से है. इस दिन लोग व्रत रखकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं, वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष उपाय करते हैं. शुक्रवार के दिन आप व्रत, पूजा, मंत्र जाप के अलावा दान करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं. शुक्रवार के दान से आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ शुक्र का शुभ प्रभाव प्राप्त कर सकते हैं.
शुक्रवार को दान करना शुभ क्यों माना जाता है?
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का है, जो धन और वैभव प्रदान करती हैं. उनकी कृपा से दरिद्रता दूर होती है. घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. धन लाभ के लिए शुक्रवार को दान करने की मान्यता है. जीवन में भौतिक सुख, सुविधाओं, प्रेम, सुखी दांपत्य, विलासिता आदि के लिए शुक्र से संंबंधित वस्तुओं का दान शुक्रवार को करना शुभ होता है. दान करने से पाप मिटते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. शुक्र के दोष मिटते हैं.
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या दान करें?
माता लक्ष्मी की कृपा पाने और उनको प्रसन्न करने के​ लिए शुक्रवार को चावल और चीनी का दान करना चाहिए. इससे माता अन्नपूर्णा और लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है.
माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर शुक्रवार को सुहाग सामग्री का दान करना चाहिए. विवाहित महिलाएं चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, लाल साड़ी आदि का दान करें. उनका घर धन और धान्य से भरेगा, इसके साथ उनको सौभाग्य का आशीर्वाद मिलेगा.
शुक्रवार को कमल के फूल, पीली कौड़ियां, गोमती चक्र या शंख का दान करना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी का आशीर्वाद देती हैं.
शुक्रवार के दिन नमक का दान करना चाहिए क्योंकि नमक को भी लक्ष्मी का रूप मानते हैं क्योंकि लक्ष्मी और नमक दोनों की उत्पत्ति समुद्र से हुई है. नमक दान करने से नकारात्मकता दूर होती है और दरिद्रता का नाश होता है.
शुक्रवार को सफेद चीजें दान करने का महत्व क्या है?
शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करते हैं क्योंकि सफेद रंग शुक्र से जुड़ा माना जाता है और यह शांति का प्रतीक है. शुक्रवार के दिन चावल, दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र, इत्र, सफेद चंदन, चांदी, सौंदर्य सामग्री, खीर आदि का दान करते हैं. इससे शुक्र के साथ साथ चंद्रमा और लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है.



Next Story