- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- देवउठनी एकादशी पर आज...
धर्म-अध्यात्म
देवउठनी एकादशी पर आज करें इन चीजों का दान, प्रसन्न होंगे भगवान
Bhumika Sahu
4 Nov 2022 3:18 PM GMT

x
देवउठनी एकादशी पर आज करें इन चीजों का दान
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज यानी 4 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है इस व्रत को हिंदू धर्म में बेहद अहम माना जाता है क्योंकि यह व्रत श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना को समर्पित होता है वही एकादशी की तिथि जगत के पालनहार श्री विष्णु की प्रिय तिथियों में से एक मानी जाती है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना उत्तम होता है
भक्त आज के दिन श्री हरि की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं मान्यता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी को चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी यानी आज के दिन जागते हैं इस दौरान हिंदू धर्म के सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है लेकिन देवउठनी एकादशी के बाद से सभी शुभ और मांगलिक कार्यों का फिर से आरंभ हो जाता है
इसी दिन भगवान विष्णु फिर से जगत का कार्यभार संभालते हैं और योग निद्रा से जागने के बाद देवी तुलसी से उनका विवाह रचाया जाता है मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है इस दिन पूजा पाठ के साथ साथ दान पुण्य के कार्य करना भी उत्तम माना जाता है ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा और आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि इस दिन किन चीजों का दान उत्तम होता है तो आइए जानते हैं।
देवउठनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन लोग अपने घर के आंगन को गोबर से लिपते हैं ऐसा करना उत्तम माना जाता है देवउठनी एकादशी के दिन अन्न धन के अलावा अनाजा, मक्का, गेहूं, बाजरा, गुड़, उड़द और वस्त्रों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को करना शुभ माना जात है इस दिन सिंघाड़ा, शकरकंद और गन्ने का दन करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है यह दान करने से घर में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है और लक्ष्मी कृपा से धन की कमी भी दूर हो जाती है।
Next Story