धर्म-अध्यात्म

वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

Tara Tandi
8 May 2024 6:42 AM GMT
वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान
x
ज्योतिष न्यूज़ : आज यानी 8 मई दिन बुधवार को वैशाख अमावस्या है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है माना जाता है कि अमावस्या के दिन स्नान दान व पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है
लेकिन अगर इसी के साथ ही अमावस्या तिथि पर कुछ चीजों का दान गरीबों व जरूरतमंदों को किया जाए तो ईश्वर की असीम कृपा बरसती है और सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
अमावस्या पर करें इन चीजों का दान—
अमावस्या तिथि पर नकारात्मक शक्ति अधिक बढ़ जाती है ऐसे में इस दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्रों को धारण नहीं करना चाहिए। लेकिन आज के दिन आप काले रंग के वस्त्रों का दान जरूर करें ऐसा करना शुभ माना जाता है इस दिन वस्त्रों के अलावा भी काले रंग की वस्तुओं का दान भी आप कर सकते हैं ऐसा करने से परेशानियां दूर हो जाती हैं।
अमावस्या तिथि पर गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और वास्तुदोष दूर हो जाता है। इस दिन आप किसी को पूजन सामग्री भी दान में दे सकते हैं माना जाता है कि अमावस्या के दिन धूप, दीपक, हवन सामग्री, पूजा का आसन, तिलक लगाने के लिए चंदन आदि का दान करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन काले तिल का दान करना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से सकारात्मकता बढ़ती है।
Next Story