- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- पितृ दोष से मुक्ति के...
धर्म-अध्यात्म
पितृ दोष से मुक्ति के लिए फाल्गुन अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान
Tara Tandi
7 March 2024 12:39 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है।
इस बार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को पड़ रही है इस दिन पितरों को प्रसन्न करने व पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ चीजों का दान जरूर करें। माना जाता है कि इनका दान गरीबों व जररूतमंदों को करने से कल्याण होता है और कष्ट दूर हो जाता है।
अमावस्या पर करें इन चीजों का दान—
ज्योतिष अनुसार फाल्गुन मास की अमावस्या पर गेहूं, चावल, तांबा और गुड़ का दान जरूर करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान गरीबों व जररूतमंदों को किया जाए तो पितरों के साथ ही सूर्य भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन धन, आंवला, दूध, घी, दही का दान करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है और सुख समृद्धि भी जीवन में आती है।
अगर आप हर अमावस्या तिथि पर पितरों की पूजा नहीं कर पाते हैं तो ऐसे में आप फाल्गुन अमावस्या पर श्राद्ध कर्म कर सकते हैं ऐसा करना शुभ माना जाता है इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितृदोष दूर हो जाता है और पूर्वज प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
Tagsपितृ दोषमुक्ति फाल्गुन अमावस्याचीजों दानPitra DoshMukti Phalgun Amavasyadonation of thingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





