धर्म-अध्यात्म

अधिक मास की परमा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

SANTOSI TANDI
11 Aug 2023 10:07 AM GMT
अधिक मास की परमा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान
x
दिन करें इन चीजों का दान
अधिक मास के शुक्ल पक्ष की परमा एकादशी बहुत खास मानी जाती है।
परमा एकादशी के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुखों का संचार होता है और परम आनंद की प्राप्ति होती है।
वहीं, इस दिन दान का भी बहुत महत्व है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि परमा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करें।
परमा एकादशी 2023 भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें दान
परमा एकादशी के दिन भगवन विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अन्न का दान करना चाहिए।
अन्न का दान करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी मिलता है।
परमा एकादशी 2023 गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए करें दान
परमा एकादशी के दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीले वस्त्र दान करने चाहिए।
साथ ही, इस दिन केले के पेड़ की परिक्रमा और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) को केले अर्पित करें।
परमा एकादशी 2023 जीवन में सफलता पाने के लिए करें दान
परमा एकादशी के दिन किताबें दान करने से जीवन में सफलता मिलने लगती है।
साथ ही, अपनी आय का कुछ हिस्सा शुभ काम के लिए दान करना भी शुभ होता है।
परमा एकादशी 2023 धन प्राप्त करने के लिए करें दान
परमा एकादशी के दिन मंदिर में शंख का दान (हिन्दू धर्म के महादान) करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
इसके अलावा, केसर का दान करने से आर्थिक स्थिति सुधरती है और तंगी दूर होती है।
परमा एकादशी 2023 मनोकामना पूरी करने के लिए करें दान
परमा एकादशी के दिन दीपक का दान करना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है।
इस दिन 21 दीपकों को घी के साथ दान करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
आप भी परमा एकादशी के दिन इन चीजों का दान कर सकते हैं और भगवान विष्णु की कृपा और जीवन का परम सुख प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story