धर्म-अध्यात्म

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

Tara Tandi
22 Feb 2024 12:02 PM GMT
माघ पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है जो कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साधना को समर्पित होता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विशेष विधान होता है।
मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य फलों में वृद्धि होती है। इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को दान दिया जाए तो ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है और सुख सौभाग्य बढ़ता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
माघ मास की पूर्णिमा इस बार 24 फरवरी दिन शनिवार को पड़ रही है इस दिन पूजा पाठ और दान पुण्य करना शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन आप अपनी इच्छा अनुसार गरीबों व जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न, गुड़ का दान जरूर करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है साथ ही साथ को किस्मत का साथ भी मिलता है। इसके अलावा धन वृद्धि के भी योग बनने लगते हैं।
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन देवी की विधिवत पूजा करें साथ ही धन, अन्न का दान किसी जरूरतमंद को दें। पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी पूजन के बाद कन्याओं को खीर खिलाना शुभ माना जाता है ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर खूब धन दौलत प्रदान करती है और सारे कष्ट दूर कर देती है।
Next Story