धर्म-अध्यात्म

चंद्र ग्रहण के दिन करें इन चीजों का दान, आपकी जीवन से सभी समस्याएं होगी दूर

Subhi
16 Nov 2021 6:00 AM GMT
चंद्र ग्रहण के दिन करें इन चीजों का दान, आपकी जीवन से सभी समस्याएं होगी दूर
x
खगोलीय और ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, दिन शुक्रवार को लग रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। हालांकि ये चंद्रग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है

खगोलीय और ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, दिन शुक्रवार को लग रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। हालांकि ये चंद्रग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है इस कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। लेकिन भारतीय ज्योतिष और हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव को समाप्त करने के लिए दान का विधान है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन चीजों का दान करने के क्या हैं लाभ....

1-धन-धान्य की प्राप्ति के लिए दान
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ होता है। ऐसा करने से चंद्र दोष समाप्त होता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। चंद्र ग्रहण के काल में चावल,चीनी,सफेद मिठाई या चांदी दान करने का विधान है।
2- नौकरी में तरक्की के लिए दान
नौकरी या कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करके तिल या तिल से बने हुए समान का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, और तरक्की की राह खुलती है।
3- जीवन में शांति के लिए दान
अगर आपका जीवन तरह-तरह की परेशानियों और उलझनों से घिर गया है तो चंद्र ग्रहण के बाद मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। ग्रहण के काल में घर से निकलना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए ग्रहण के बाद पास की नदी या तालाब में मछलिओं को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए।
4- रोग मुक्ति के लिए दान
रोग मुक्ति के लिए चंद्र ग्रहण के बाद एक चांदी का कटोरा लें उसमें चांदी का सिक्का रख कर अपनी छाया देखें। इसके बाद कटोरे और सिक्के दोनों को दान कर दें। असाध्य रोग में भी सुधार होने लगेगा।
5- विवाद सुलझाने के लिए
अगर आप लंबे समय से कोर्ट के मुकदमें या विवाद में फंसे हैं तो चंद्र ग्रहण के बाद किसी मंदिर में जा कर सफेद रंग के फूल भगवान शंकर को अर्पित करें।

Next Story