- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Amalaki Ekadashi के...
धर्म-अध्यात्म
Amalaki Ekadashi के दिन इन चीजों का दान, दूर होंगे सारे कष्ट
Tara Tandi
7 March 2025 6:35 PM IST

x
Amalaki Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन एकादशी को बेहद ही खास माना गया है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है इस दिन भक्त श्री हरि की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। एकादशी का व्रत हर महीने किया जाता है ऐसे साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं जिनमें आमलकी एकादशी को खास बताया गया है।
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना का विधान होता है। इस साल आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। लेकिन इसी के साथ ही अगर आमलकी एकादशी पर कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन की सारी दुख बाधाएं दूर हो जाती हैं, तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
एकादशी पर करें इन चीजों का दान—
आपको बता दें कि आमलकी एकादशी के दिन आंवले का दान करना उत्तम माना जाता है इससे सेहत में सुधार होता है और जीवन की सारी बाधाएं भी दूर हो जाती है साथ ही सौभाग्य भी बढ़ता है। आमलकी एकादशी के दिन अगर गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान किया जाए तो उत्तम फल की प्राप्ति होती है और घर में धन धान्य बढ़ता है।
इस दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है इसके अलावा अगर आमलकी एकादशी पर धन और वस्त्र का दान किया जाए तो आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं साथ ही नकारात्मकता से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इस दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करने से सुख समृद्धि और शांति घर में आती है।
TagsAmalaki Ekadashi दिन चीजों दानदूर सारे कष्टDonate things on Amalaki Ekadashi dayremove all troublesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





