- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मां लक्ष्मी की कृपा...
धर्म-अध्यात्म
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन दान करें ये चीजें
Gulabi
13 May 2021 4:33 PM GMT

x
अक्षय तृतीया के दिन दान करें चीजें
14 मई, 2021 को अक्षय तृतीया का पावन पर्व है। हिंदू धर्म में इस तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामानाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है...
जल पात्र का दान करना शुभ होता है
अक्षय तृतीया के पावन दिन जल पात्र का दान करना शुभ माना जाता है। इस पावन दिन गिलास, घड़ा, इत्यादि चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मीठी चीजों का दान करें
अक्षय तृतीया के पावन दिन मीठी चीजों का दान भी किया जाता है। मीठी चीजों का दान करने से समस्याओं का निवारण होता है।
जौ का दान करें
इस पावन दिन जौ दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जौ को सोने के समान माना गया है।
अन्न दान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्न दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन अन्न दान जरूर करें। जरूरतमंद लोगों की क्षमता के अनुसार मदद करें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Gulabi
Next Story