धर्म-अध्यात्म

पद्मिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान

Apurva Srivastav
28 July 2023 3:19 PM GMT
पद्मिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान
x
हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाएं जाते हैं जो किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता हैं। वही एकादशी की तिथि भगवान विष्णु की पूजा आराधना के लिए उत्तम दिन माना जाता हैं इस दिन भक्त श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए व्रत पूजन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि श्री हरि की प्रिय तिथियों में से एक हैं जो कि हर माह के दोनों पक्षों में आती हैं।
अभी सावन चल रहा हैं और इस माह पड़ने वाली एकादशी को पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जा रहा हैं जो कि कल यानी 29 जुलाई दिन शनिवार को पड़ रही हैं इस दिन भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए दिनभर का उपवास रखते हैं और पूजा पाठ भी करते हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर एकादशी पर कुछ चीजों का दान किया जाए तो व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती हैं जिससे उसके सभी सपने साकार हो जाते हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि पद्मिनी एकादशी पर किन चीजों का दान उत्तम फल प्रदान करता हैं।
पद्मिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान—
पद्मिनी एकादशी के दिन दान पुण्य के कार्य करना उत्तम माना जाता हैं ऐसे में आप इस दिन तांबे का दान कर सकते हैं। आप इस दिन तांबे के बर्तन या फिर तांबे का छल्ला भी दान कर सकते हैं इसके अलावा एकादशी पर गुड़ का दान भी शुभ माना जाता हैं। शंख देवी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं ऐसे में इस दिन अगर शंख का दान किया जाए तो माता लक्ष्मी का घर में वास होता हैं।
आप चाहें तो इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को वस्त्रों का भी दान दे सकते हैं ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता हैं। इसके साथ ही अगर पद्मिनी एकादशी के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को अपने आय का कुछ धन दान किया जाए तो जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को दुख दरिद्रता व अन्न दान की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं।
Next Story