धर्म-अध्यात्म

Ganesh Chaturthi पर इन चीजों का दान, दूर होगी सारे संकट

Tara Tandi
5 Sept 2024 12:09 PM IST
Ganesh Chaturthi पर इन चीजों का दान, दूर होगी सारे संकट
x
Ganesh Chaturthi ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन गणेश चतुर्थी पर्व को विशेष माना गया है जो कि गणपति की पूजा अर्चना को समर्पित होता है इस दिन भक्त प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं और उनकी पूजा आराधना करते हैं
पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन गणपति का जन्म हुआ था। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर कुछ चीजों का दान गरीबों व जरूरतमंदों को किया जाए तो भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और भक्तों की सारी परेशानियों को हर लेते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
गणेश चतुर्थी पर करें दान—
गणेश चतुर्थी का दिन बहुत ही खास माना जाता है ऐसे में इस शुभ दिन पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा करके कुछ चीजों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को करें ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है इस दिन आप गरीबों को अन्न का दान जरूर करें माना जाता है कि गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है इसके अलावा अपनी क्षमता के अनुसार आप धन का दान भी कर सकते हैं ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं।
गणेश चतुर्थी के विशेष दिन पर गरीबों को अगर वस्त्रों का दान किया जाए तो उत्तम फलों की प्राप्ति होती है और समाज में मान सम्मान भी बढ़ता है। इस दिन असहाय लोगों की सेवा करना भी अच्छा माना जाता है इससे देवी देवताओं का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है जल का दान भी उत्तम माना गया है।
Next Story