धर्म-अध्यात्म

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें इन चीजों का दान, कुंडली से शुक्र दोष भी होगा दूर

Subhi
16 Sep 2022 5:54 AM GMT
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें इन चीजों का दान, कुंडली से शुक्र दोष भी होगा दूर
x
पंचांग के अनुसार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धन, सुख-समृद्धि देने वाली देवी माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय किए जाते हैं।

पंचांग के अनुसार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धन, सुख-समृद्धि देने वाली देवी माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय किए जाते हैं। शुक्र ग्रह को भी ऐश्वर्य, धन-वैभव का कारक माना जाता है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से संबंधित कुछ चीजों का दान दिया जाए, तो हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही जीवन में कभी भी धन, ऐश्वर्य आदि की कमी नहीं होती है। जानिए शुक्रवार के दिन किन चीजों का करें दान।

शुक्रवार को करें इन चीजों का दान

सफेद चीजों का दान

शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे कि चावल, चीनी, दूध, दही, खीर, चांदी, सफेद चंदन आदि का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह दोष से निजात मिलती है।

सोलह श्रृंगार का सामान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार जैसे लाल चूड़िया, कुमकुम, लाल साड़ी, लाल बिंदी आदि चीजें दान करें। इससे वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

कपड़े करें गिफ्ट

शुक्रवार के दिन बहू-बेटियों या अपने करीबी महिलाओं को रेशमी कपड़े गिफ्ट कर दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति रहती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाली से बीतता है।

बर्तन या फर्नीचर

शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को पुराने फर्नीचर बर्तन आदि दान कर दें। ऐसा करने से घर में बरकत होगी और मां लक्ष्मी का निवास होगा।

मां को लगाएं खीर का भोग

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी से सुख-संपत्ति और सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए मखाने या फिर चावल की खीर का भोग लगाएं। इसके बाद इसे गरीबों में बांट दें।

नमक करें दान

शुक्रवार के दिन नमक दान करना शुभकारी होता है। ऐसा करने से कुंडली से शुक्र के दोष से छुटकारा मिलता है।

Next Story