धर्म-अध्यात्म

दशहरे पर करें किसी को बिना बताएं इन चीजों का दान

Subhi
5 Oct 2022 5:59 AM GMT
दशहरे पर करें किसी को बिना बताएं इन चीजों का दान
x
हिदू धर्म में आश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्र के समापन के साथ ही दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देशभर में जगह-जगह रामलीला का आयोजन करने के साथ रावण दहन किया जाता है।

हिदू धर्म में आश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्र के समापन के साथ ही दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देशभर में जगह-जगह रामलीला का आयोजन करने के साथ रावण दहन किया जाता है। इसके साथ ही हर कोई एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं देता है। दशहरा के दिन गुप्त दान को लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा वास करती है। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

इस दिन बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में हर साल इस दिन शाम के समय पुतले को जलाया जाता है जो रावण का प्रतीकात्मक रूप होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन कई उपायों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा दशहरा के दिन शुभ कार्यों के साथ कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

दशहरे के दिन करें इन चीजों का गुप्त दान

झाड़ू का दान

मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन किसी धार्मिक स्थान या फिर मंदिर में जाकर नई झाड़ू का दान करना चाहिए। इसके बाद इसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी वास करती है। इसलिए इसका दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अन्न

ज्योतिष शास्त्र हो या फिर शास्त्र हर एक चीज में अन्न के दान के बारे में काफी कुछ बताया गया है। माना जाता है कि किसी जरूरतमंद या गरीब को अन्न दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

वस्त्र

जिस तरह एक व्यक्ति के जीवन के लिए अन्न और जल जरूरी है। उसी तरह उसे तन ढकने के लिए वस्त्र अति आवश्यक है। इसलिए दशहरे के दिन जरूरतमंद या गरीब को वस्त्र का दान करें। इसके बारे में किसी से भी चर्चा न करें।

Next Story