धर्म-अध्यात्म

घर की सुख-शांति के लिए फाल्गुन मास में करें इन चीजों का दान

Tara Tandi
25 Feb 2024 5:57 AM GMT
घर की सुख-शांति के लिए फाल्गुन मास में करें इन चीजों का दान
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को खास माना गया है लेकिन फाल्गुन मास महत्वपूर्ण होता है जो कि साल का आखिरी महीना माना जाता है इस बार फाल्गुन मास का आरंभ 25 फरवरी दिन रविवार यानी कल से आरंभ हो रहा है और समापन 25 मार्च को हो जाएगा। फाल्गुन मास भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा को समर्पित होता है।
इस पूरे माह भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं फाल्गुन मास में ही होली और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख पर्व भी मनाएं जाते हैं इस दौरान अगर कुछ चीजों का दान किया जाए तो पुण्य की प्राप्ति होती है और सुख समृद्धि व शांति घर में आती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

ज्योतिष अनुसार फाल्गुन मास में गुलाल का दान करना शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस पूरे महीने में अगर गुलाल, रंग, अबीर का दान किया जाए तो घर में सुख समृद्धि आती है और पारिवारिक प्रेम में वृद्धि होती है। इसके अलावा यह महीना भगवान कृष्ण की पूजा के लिए लाभकारी माना जाता है ऐसे में इस महीने अगर मोरपंख का दान किया जाए तो घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर को लगी बुरी नजर भी उतरने लगती है।

फाल्गुन में शिव पूजा लाभकारी मानी गई हैं ऐसे में अगर इस महीने भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र का दान किया जाए साथ ही शिव को भी बेलपत्र अर्पित किया जाए तो भगवान प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस महीने भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी का दान करने से कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
Next Story